Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पूर्व सांसद और भाजपा नेता रूपा गांगुली गिरफ्तार, रूबी दास की रिहाई को लेकर धरना-प्रदर्शन में थीं शामिल

Rupa Ganguly Arrest: पूर्व राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता रूपा गांगुली पूरी रात धरने पर बैठी रहीं और आखिरकार गुरुवार को सुबह 10 बजे के करीब कोलकाता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Rupa Ganguly Arrest

बीजेपी नेता रूपा गांगुली गिरफ्तार.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Rupa Ganguly Arrest: पूर्व राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता रूपा गांगुली को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह स्थानीय महिला भाजपा नेता रूबी दास की रिहाई की मांग को लेकर दक्षिण कोलकाता के एक पुलिस थाने के सामने बुधवार रात से ही धरने पर बैठी थीं. बुधवार शाम को गिरफ्तार किए गए भाजपा समर्थकों में दास भी शामिल थीं. ये सभी एक स्कूली बच्चे की मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. बच्चा पेलोडर की चपेट में आ गया था. इसका इस्तेमाल कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के कर्मचारी सड़क की मरम्मत के लिए कर रहे थे.

दास की रिहाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही गांगुली दक्षिण कोलकाता के स्थानीय बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन पहुंच गई थीं और दास की रिहाई की मांग को लेकर वहां धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था. गांगुली ने दावा किया कि दास और अन्य भाजपा समर्थक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय प्रदर्शनकारियों को ही गिरफ्तार कर लिया.

पूरी रात धरने पर बैठी रहीं रूपा गांंगुली

गांगुली पूरी रात धरने पर बैठी रहीं और आखिरकार गुरुवार को सुबह 10 बजे के करीब कोलकाता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जल्द ही उन्हें पुलिस वाहन में बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन परिसर से ले जाया गया. गिरफ्तारी के बाद गांगुली ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें अपना बैग तक ले जाने नहीं दिया.

वहीं, पुलिस के मुताबिक गांगुली को पुलिसकर्मियों के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस बीच, स्कूली बच्चे की दुर्भाग्यपूर्ण मौत को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. लोग नाराज हैं कि हादसे के घंटों बाद तक तृणमूल कांग्रेस की पार्षद अनीता कर मजूमदार मौके पर नहीं पहुंची.

रूपा गांगुली हिंदी और बांग्ला सिने जगत का चर्चित नाम हैं. टीवी शो ‘महाभारत’ में निभाए द्रौपदी के किरदार से वो घर-घर में पहचानी जाने लगीं. बाद में वह भाजपा में शामिल हुईं और राज्यसभा सदस्य भी बनीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital