Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Israel के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रभावित करने की बात पर Joe Biden ने कही ये बात

इजरायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच बढ़ रहे तनाव के कारण मिडिल ईस्ट में लगातार संघर्ष बढ़ता जा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर एक बड़ी बात कही है.

इजरायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को लेकर एक बड़ी बात कही है.

इजरायल के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रभावित करने की खबरों को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि नेतन्याहू 5 नवंबर 2024 को होने वाले अमेरिकी चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए मिडिल ईस्ट के शांति समझौते को रोक रहे हैं या नहीं.

बाइडेन ने क्या कहा

बाइडेन ने दावा किया कि दुनिया में किसी भी अन्य देश ने अमेरिका से ज़्यादा इजरायल की मदद नहीं की है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर संदेह व्यक्त किया कि क्या यहूदी प्रधानमंत्री चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए शांति समझौते को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

जब उनसे तनाव बढ़ने और संघर्ष को युद्ध में पूरी तरह बदलने की संभावना के बारे में पूछा गया तो बाइडेन ने कहा था कि मिडिल ईस्ट में “पूर्ण युद्ध” की संभावना नहीं है और इसे टाला जाना चाहिए. हालांकि, उन्होंने इजरायल के प्रति अमेरिका की निष्ठा को दोहराया और कहा, हमने पहले ही इजरायल की मदद की है. हम इजरायल की रक्षा करने जा रहे हैं.

युद्ध विराम को लेकर क्या कहा था

पिछले हफ्ते ही अमेरिका, फ्रांस और अन्य सहयोगियों ने संयुक्त रूप से तत्काल 21-दिवसीय इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध विराम का आह्वान किया था. नेतन्याहू ने इसे अस्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए एकत्रित नेताओं से कहा था कि जब तक हमारे सभी उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें- बाइडेन ने दी इजरायल को कड़ी चेतावनी, ‘ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमला किया तो…’

-भारत समाचार



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital