Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

वैष्णो देवी सीट से बीजेपी को मिली जीत, बलदेव राज शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार को 2381 वोटों से हराया

Vaishno Devi Seat Result: जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में से एक वैष्णो देवी सीट से बीजेपी को जीत मिली है. इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बलदेव राज शर्मा को जीत मिली है.

Baldev Raj Sharma

बलदेव राज शर्मा.

Jammu Kashmir Election 2024 Vaishno Devi Seat Result: जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में से एक वैष्णो देवी सीट से बीजेपी को जीत मिली है. इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बलदेव राज शर्मा को जीत मिली है. बीजेपी उम्मीदवार बलदेव शर्मा को 13753 वोट मिले हैं. जबकि, इस सीट से दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार जुगल किशोर रहे. उन्हें 11372 वोट मिले. जबकि, कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह को 4582 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

जम्मू-कश्मीर की यह सीट बहुत अहम मानी जा रही थी. यह विधानसभा सीट साल 2022 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी. बता दें कि इस विधानसभा सीट पर बीते 27 सितंबर को वोटिंग हुई थी.

जानकारी रहे कि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के तहत कई नई विधानसभा सीटें अस्तित्व में आई थीं, जिनमें माता वैष्णो देवी सीट भी शामिल थी. इस बार के विधानसभा चुनाव में यह सीट इसलिए चर्चा में रही क्योंकि इसका नाम प्रसिद्ध तीर्थस्थल माता वैष्णो देवी के मंदिर के नाम पर पड़ा.

वैष्णो देवी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तरकीबन 73 हजार से अधिक मतदाता हैं. इस विधानसभा सीट पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं का हिस्सा 23 फीसदी से अधिक है. वहीं, अनुसूचित जनजाति के मातदाता 15 फीसदी से अधिक हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital