Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“राहुल जी आप तो सच में बहुत बड़ी पनौती निकले”, हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कसा तंज

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अगर राहुल गांधी चुनाव में प्रचार नहीं करते तो भूपिंदर हुड्डा मुख्यमंत्री बन गए होते.

Acharya Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम.

Acharya Pramod Krishnam: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है. राज्य की 90 सीटों में से 37 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, वहीं बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत का परचम लहराया है. कांग्रेस को हरियाणा में मिली हार को लेकर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने न गए होते तो भूपिंदर हुड्डा सीएम बन गए होते.

राहुल गांधी पर बोला हमला

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अगर राहुल गांधी चुनाव में प्रचार नहीं करते तो भूपिंदर हुड्डा मुख्यमंत्री बन गए होते. राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा लोगों को पसंद नहीं आ रही है. वह सनातन का विरोध करते हैं, वह कहते हैं कि राम मंदिर में ‘नाच गाना’ हो रहा है.”

“राहुल जी आप बहुत बड़ी पनौती निकले”

उन्होंने आगे लिखा, नाच गाना पर टिप्पणी, सनातन धर्म का विरोध, वामपंथियों का समर्थन और नवरात्रि में चिकन-मटन खाने से उन्हें नुकसान हुआ है. ये नुकसान उन्हें अंतिम समय में हुआ है. मैंने भूपिंदर हुड्डा जी से एक बार कहा था कि राहुल गांधी को चुनाव प्रचार के लिए न बुलाएं, लेकिन क्या किया जाए? हरियाणा की जीत सनातन की जीत है. सनातन कभी हार नहीं सकता.” उन्होंने कहा, हुड्डा जी को ले डूबे राहुल जी, राहुल जी आप तो सच में बहुत बड़ी पनौती निकले.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital