Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कुपवाड़ा में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद हुआ बरामद

कुपवाड़ा पुलिस ने ज़िले के करनाह इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और नशीला पदार्थ बरामद किया है। मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई है। यह खेप आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा (LeT) की टीआरएफ शाखा के लिए थी। एसएचओ करनाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था और उसी दौरान उमर अजीज को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उमर ने अपने और उसके अन्य सहयोगियों द्वारा हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त करने के बारे में कबूल किया। पुलिस ने पांच पिस्टल, 10 पिस्टल मैगजीन, 77 पिस्टल राउंड, एक पिस्टल क्लीनिंग रॉड, एक पिस्टल यूजर मैनुअल गाइड, चार हैंड ग्रेनेड और 9.450 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital