Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मायावती का ऐलान, महाराष्ट्र-झारखंड और UP में बसपा नहीं करेगी गठबंधन

Assembly Election 2024: बसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी बसपा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में अकेले ही चुनाव लड़ेगी.

Mayawati

बसपा प्रमुख मायावती. (फाइल फोटो)

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी. इसके साथ ही यूपी में नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव का ऐलान भी कर दिया गया है. वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने भी बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने साफ किया है कि उनकी पार्टी बसपा महाराष्ट्र और झारखंड में अकेले ही चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही मायावती ने कहा कि यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर लड़ेगी.

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए. उन्होंने लिखा, ”भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र व झारखंड राज्य विधानसभा आम चुनाव के लिए तारीखों की आज की गई घोषणा का स्वागत. चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ अर्थात धनबल और बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर, जिसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर ही निर्भर है.”

एक अन्य पोस्ट में मायावती ने लिखा, ”बीएसपी इन दोनों राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटकें, बल्कि पूरी तरह बीएसपी से जुड़कर परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान कारवां के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना प्रयास जारी रखें. यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी बीएसपी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी एवं दमदारी के साथ लड़ेगी.”

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 1 चरण में 20 नवंबर को वोट डाल जाएंगे. वहीं, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 2 फेज में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे. जबकि, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. इसके अलावा यूपी समेत 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे.

यूपी की जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें गाजियाबाद सदर सीट, प्रयागराज की फूलपुर सीट, कानपुर की सीसामऊ सीट, मैनपुरी की करहल सीट, अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट, मिर्जापुर की मझवां सीट, अलीगढ़ की खैर सीट, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल है. हालांकि, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव अभी नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- बहराइच हिंसा: गिरिराज सिंह ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- यह कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital