Bharat Express

करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानें शहरवार चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ के दिन जो सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, उन्हें चांद्रोदय का खासा इंतजार रहता है. यहां जानें करवा चौथ के दिन आपके शहर में चांद कब निलकेगा.

Karwa Chauth 2024 City Wise Moonrise Time

करवा चौथ पर शहरवार चंद्रोदय का समय.

Karwa Chauth 2024 City Wise Moonrise Time: कार्तिक कृष्ण चतुर्थी के दिन रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है. परंपरा के अनुसार, इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय चंद्र देव को अर्घ्य देव व्रत का पारण करती हैं. करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजन करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत रविवार 20 अक्टूबर को रखा जाएगा.

करवा चौथ व्रत के दिन व्रती महिलाओं को चंद्रोदय का खास इंतजार रहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि चांद को देखने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल करवा चौथ पर शहरवार चंद्रोदय का समय क्या है.

करवा चौथ पर शहरवार चंद्रोदय का समय

दिल्ली – रात 07:53 बजे
नोएडा- रात 07:52
मुंबई- रात 08:36
कोलकाता- रात 07:22
चंडीगढ़ – रात 07:48
पंजाब- रात 07:48
जम्मू- रात 07:52
लुधियाना- रात 07:52
देहरादून- रात 07:24
शिमला- रात 07:47
पटना- रात 07:29
लखनऊ- रात 07:42
कानपुर- रात 07:47
प्रयागराज- रात 07:42
इंदौर- रात 08:15
भोपाल- रात 08:07
अहमदाबाद- रात 08:27
चेन्नई – रात 08:18
बंगलुरु- रात 08:30
जयपुर- रात 08:05
रायपुर- रात 07:43

करवा चौथ पर खास संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस करवा चौथ के दिन ग्रहों का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार करवा चौथ के दिन समसप्तक योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, महलक्ष्मी योग और शश योग का दुर्लभ संयोग बनेगा. ज्योतिष के जानकारों का दावा है कि करीब 72 साल के बाद करवा चौथ पर ऐसा दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: पूजा की थाली में कितने करवे रखना है शुभ, जानें करवा में क्या भरना होगा अच्छा

Also Read