Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Jaipur: RSS कार्यकर्ताओं को चाकू घोंपने वाले के मकान पर चला बुलडोजर, JDA ने कहा- जमीन पर अवैध कब्जा किया था

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के धार्मिक कार्यक्रम में 10 स्वयंसेवकों पर चाकू से हमला करने वाले नसीब के अवैध निर्माण पर आज बुलडोजर चला. जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने यह कार्रवाई की.

Bulldozer action in Jaipur

जेडीए ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bulldozer Action in Jaipur: जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 10 कार्यकर्ताओं को चाकू घोंपने वाले के मकान पर आज बुलडोजर चलाया गया. जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने उसके मकान को अवैध निर्माण बताया. वहीं, ACP गौरीशंकर शर्मा ने कहा- गुरुवार को हुई वारदात के दूसरे दिन शुक्रवार को मौका-परीक्षण किया गया था.

चाकू मारने के आरोपी नसीब चौधरी और उसके बेटे के खिलाफ शिकायत की गई थी. शिकायत में ये भी कहा गया था कि जयपुर के रजनी विहार इलाके में स्थित देवी के मंदिर की जमीन और पार्क पर नसीब चौधरी ने अवैध कब्जा कर लिया था.

Bulldozer action in Jaipur
जयपुर विकास प्राधिकरण ने शनिवार को आरोपी को मंदिर के पास से अवैध कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया था.

नसीब चौधरी ने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करके वहां दो कमरों का ढांचा बना दिया था. कमरों में जिम का सामान और बड़े ड्रम रखे थे. आज रविवार, 20 अक्‍टूबर को JDA के दस्ते ने नसीब के सामान समेत ही वहां से अतिक्रमण हटा दिया. नसीब को JDA ने शनिवार को नोटिस जारी किया था. हालांकि, नसीब ने 24 घंटों में भी नोटिस का जवाब नहीं दिया. जिसके बाद उसके अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई.

रजनी विहार में दबंगई दिखाते हुए किया था कब्जा

जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन अधिकारी गौरी शंकर ने अपने बयान में कहा- “रजनी विहार पार्क की सार्वजनिक जमीन थी, उस पर पड़ोसी प्लॉट के मालिक (नसीब चौधरी) द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था. जिसकी जोन टीम ने माप की और उच्च अधिकारियों के आदेश पर नोटिस दिया, लेक‍िन इसका कोई जवाब नहीं आया.”

उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुसार अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. इसके बाद मलबा हटाकर इस जगह को खाली कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण को लेकर शनिवार को हमें शिकायत मिली थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई की गई.

नसीब चौधरी की ओर से किया गया वह अतिक्रमण, जिसको ध्वस्त किया गया.
नसीब चौधरी की ओर से किया गया वह अतिक्रमण, जिसको ध्वस्त किया गया.

17 अक्टूबर की रात मंदिर में किया गया था हमला

विगत 17 अक्टूबर को नसीब चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के धार्मिक खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें करीब 10 स्वंयसेवक घायल हो गए थे. घायलों से मिलने रात को ही कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ SMS हॉस्पिटल पहुंच गए थे. मंत्री ने घटना की जानकारी ली थी. उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने गुंडागर्दी की है, उन पर तत्‍काल कार्रवाई होगी.

पुलिस ने नसीब चौधरी, उसकी पत्नी निर्मला और बेटे भीष्म चौधरी को अरेस्ट कर लिया.
पुलिस ने नसीब चौधरी, उसकी पत्नी निर्मला और बेटे भीष्म चौधरी को अरेस्ट कर लिया.

नसीब चौधरी, उसकी पत्नी और बेटे की गिरफ्तारी

मंदिर में हमले की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी. पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी नसीब चौधरी का नाम एक अन्य मामले में भी सामने आया. फिर पुलिस ने नसीब चौधरी, उसकी पत्नी निर्मला और बेटे भीष्म चौधरी को अरेस्ट कर लिया था.

यह भी पढ़िए: RSS से जुड़े 10 लोगों पर मंदिर में चाकू से हमला, SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest