Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में नहीं खेले जाएंगे क्रिकेट, हॉकी और कुश्ती समेत ये खेल

Commonwealth Games 2026: 2026 में ब्रिटेन के ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से कई खेलों को हटा दिया गया है.

Commonwelth Games 2024

Commonwealth Games 2026: ब्रिटेन के ग्लासगो में 2026 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से कई खेलों को हटा दिया गया है. एक रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्लासगो में होने वाले गेम्स में कुल 10 खेलों में ही खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा.

ग्लासगो कॉमनवेल्थ में नहीं होंगे ये खेल

क्रिकेट, बीच वॉलीबॉल, डाइविंग, स्क्वैश, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, टेबल टेनिस, ट्राइथलॉन, रोड साइक्लिंग, मैराथन, रग्बी-7 एस और बीएमएक्स (साइक्लिंग रेस).

ग्लासगो में इन खेलों में भिड़ेंगे खिलाड़ी

एथलेटिक्स
पैरा एथलेटिक्स
स्विमिंग
पैरा स्विमिंग
आर्टिस्टिक
ट्रैक साइकिलिंग
पैरा ट्रैक साइकिलिंग
जिम्नास्टिक
नेटबॉल

इन खेलों में होगा मुकाबला

जूडो बॉल्स
पैरा बॉल्स
वेटलिफ्टिंग
पैरा पावरलिफ्टिंग 3×3
बॉक्सिंग
बास्केटबॉल
3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल

2022 में 72 देशों ने लिया था हिस्सा

बता दें कि साल 2022 का कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच खेला गया था, जिसमें 72 देशों ने हिस्सा लिया था. 2022 गेम्स में कुल 19 खेलों में 283 मेडल के लिए खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत हुई थी. जिसमें करीब 4500 से ज्यादा एथलीट्स शामिल थे.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 178 मेडल जीते थे, जिसमें 57 गोल्ड मेडल शामिल थे. जबकि, दूसरे स्थान पर मेजबान इंग्लैंड, तीसरे स्थान पर कनाडा और चौथे पर भारत रहा था.


ये भी पढ़ें- IND vs NZ: पंत और गिल दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध, पुणे में क्या होगी Playing-11?


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital