Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस को मिला भारतीय टेलीविजन मीडिया की इस दिग्गज शख्सियत का साथ

न्यूज चैनलों पर न्यूज 100, कौन बनेगा मुख्यमंत्री सरीखे लोकप्रिय कार्यक्रम और सीएनबीसी आवाज के स्टॉक 20-20 जैसे शो इनके दिमाग की उपज हैं.

saurabh sinha

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय और मेंटॉर व सलाहकार सौरभ सिन्हा

भारतीय टेलीविजन मीडिया इंडस्ट्री की दिग्गज शख्सियत सौरभ सिन्हा भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के बढ़ते कारवां में शामिल होकर बतौर मेंटॉर और एडवाइजर जुड़ गए हैं. सौरभ सिन्हा आजतक, जी न्यूज, स्टार, सीएनबीसी आवाज़, स्टार स्पोर्ट्स की लॉन्चिंग में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

सौरभ सिन्हा की पहचान देश में 24 घंटे न्यूज चैनलों के संस्थापक सदस्य के रूप में है. सौरभ सिन्हा को टीवी मीडिया को सजाने-संवारने का एक लंबा अनुभव रहा है. देश के प्रमुख न्यूज चैनलों का संस्थापक सदस्य रहते हुए इन्होंने मील का पत्थर माने जाने वाले कई फैसले लिए. इन्होंने देश के पहले 24 घंटे के समाचार चैनल जी न्यूज को एक मुकाम तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया. इनके नेतृत्व में बने कार्यक्रम आज भी टीवी चैनलों पर बरकरार हैं. ट्रेंड सेटर के तौर पर इनकी पहचान रही है.

 

न्यूज चैनलों पर न्यूज 100, कौन बनेगा मुख्यमंत्री सरीखे लोकप्रिय कार्यक्रम और सीएनबीसी आवाज के स्टॉक 20-20 जैसे शो इनके दिमाग की उपज हैं. इसके अलावा प्रो कबड्डी लीग, इंडियन हॉकी लीग, इंडियन सॉकर लीग के साथ अन्य टीवी और डिजिटल दुनिया प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट शुरू करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई.

सौरभ सिन्हा के लिए अपने स्वागत संबोधन में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने उनको भारतीय टेलीविजन मीडिया के चंद प्रतिभाशाली लोगों में से एक बताया. उन्होंने कहा, “खुद मैंने सौरभ सिन्हा से बहुत कुछ सीखा है. खबरों को लेकर इनका जुनून इन्हें मीडिया में विशेष पहचान दिलाता है. समूचे टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में सिर्फ दो लोग इनसे सीनियर हैं जो आज भी सक्रिय हैं, वो हैं उदय शंकर और संजय पुगलिया. इनके जुड़ने से चैनल को नई धार मिलेगी और हम लोग जल्द ही देश के सर्वश्रेष्ठ चैनलों में शुमार होंगे.”

निश्चित रूप से सौरभ सिन्हा जैसे दिग्गज की नई पारी की खबर से मीडिया जगत में चारों तरफ भारत एक्सप्रेस की चर्चा है. जानकारों का मानना है कि सिन्हा के नेतृत्व में भारत एक्सप्रेस जल्द ही स्थापित चैनलों की फेहरिश्त में अपना नाम दर्ज करवा लेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest