Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi: कहीं भी कराएं प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन, ‘Anywhere Registration’ पॉलिसी को मिली मंजूरी

दिल्ली (Delhi) में अब लोग अपनी सहूलियत के अनुसार किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. इस बाबत सीएम आतिशी (CM Aatishi Marlena) ने ‘Anywhere Registration’ पॉलिसी को मंजूरी दे दी है.

CM Aatishi

सीएम आतिशी (फाइल फोटो)

दिल्ली (Delhi) में अब लोग अपनी सहूलियत के अनुसार किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. इस बाबत सीएम आतिशी (CM Aatishi Marlena) ने ‘Anywhere Registration’ पॉलिसी को मंजूरी दे दी है. इसके तहत लोगों को रजिस्ट्री के लिए किसी निश्चित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाने की बाध्यता खत्म हो जाएगी और लोग अपनी सुविधानुसार दिल्ली के 22 सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में से किसी में भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकेंगे.

दिल्ली में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के लिए लोगों को सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाना होता है. वहां प्रॉपर्टी की खरीद हो या किसी अन्य तरीकों से प्रॉपर्टी को रजिस्टर करवाना हो तो सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाना होता है. अक्सर सब-रजिस्ट्रार ऑफिस को लेकर कई प्रकार की शिकायतें सामने आती है. जैसे कई सब-रजिस्ट्रार ऑफिस ऐसे हैं, जहां लंबी लाइनें होती है. जहां एक अपॉइंटमेंट बुक करने में लंबा समय लग जाता है. कई सब-रजिस्ट्रार ऑफिस ऐसे हैं, जहां ज्यादा भीड़ नहीं होती है.

Anywhere Registration की हुई शुरुआत

सीएम आतिशी ने कहा कि इन समस्याओं को हल करने के लिए एक नई पॉलिसी ‘एनी वेयर रजिस्ट्रेशन’ की शुरुआत की जा रही है. इस पॉलिसी के तहत लोगों को अगर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवानी है तो वे दिल्ली के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जा सकते हैं. अब लोगों को प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए केवल किसी एक सब-रजिस्ट्रार ऑफिस तक सीमित नहीं रहना होगा.

दिल्ली के सब रजिस्ट्रार अब जॉइंट-सब रजिस्ट्रार

उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी सब रजिस्ट्रार अब जॉइंट-सब रजिस्ट्रार के रूप में काम करेंगे और उनका कार्यक्षेत्र पूरी दिल्ली में होगा. अगर दिल्ली में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी प्रॉपर्टी रजिस्टर करवानी है तो वो दिल्ली के 22 सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में से किसी में भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital