Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कनाडा में हिंदू मंदिर में खालिस्तानी हमले पर S Jaishankar ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ये बेहद चिंताजनक

विदेश मंत्रालय ने पहले ही इस घटना की निंदा की थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि हमें कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा की गहरी चिंता है और हम चाहते हैं कि हिंसा में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई हो.

S Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर.

Khalistani attack on Hindu temple: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने कनाडा के ब्रैम्पटन (Brampton) में हिंदू सभा मंदिर (Hindu Sabha Mandir) में हुई घटना को “बहुत चिंताजनक” बताया है. जयशंकर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक दौरे पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबेरा में एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या इस तरह की घटनाओं से भारत-कनाडा के संबंधों (India-Canada relations) पर असर पड़ेगा, तो उन्होंने इसे साफ तौर पर “चिंता का विषय” कहा. जयशंकर ने यह भी कहा कि भारतीय राजनयिकों (Indian Diplomats) पर कनाडा द्वारा निगरानी रखना अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा, “कनाडा ने बिना किसी ठोस जानकारी के आरोप लगाने का एक पैटर्न बना लिया है.”

खालिस्तान समर्थकों ने किया था हमला

रविवार, 3 नवंबर को ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर के पास खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शनकारी पहुंचे. उन्होंने मंदिर में मौजूद लोगों पर हमला किया. यह हमला तब हुआ, जब भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) के अधिकारी मंदिर में गए थे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारियों को खालिस्तान के समर्थन में बैनर लेकर देखा गया. कुछ वीडियो में लोगों को एक-दूसरे पर झंडों से हमला करते हुए भी देखा गया.

कनाडा की पुलिस ने इस हमले के मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पील क्षेत्रीय पुलिस (Peel Regional Police) ने बताया कि ये गिरफ्तारियां हथियार से हमला और एक पुलिसकर्मी पर हमले के आरोप में हुई हैं.

विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने इस घटना की निंदा की. उन्होंने सोमवार को बयान देते हुए कहा, “हम चरमपंथियों द्वारा ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हमें कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा की गहरी चिंता है और हम चाहते हैं कि हिंसा में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई हो.”

प्रधानमंत्री मोदी ने की निंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, “मैं कनाडा में हिंदू मंदिर पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूँ. भारतीय राजनयिकों को धमकाने की कोशिशें निंदनीय हैं. इस तरह की हिंसा भारत के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती. हमें उम्मीद है कि कनाडा सरकार दोषियों को सजा देगी और न्याय सुनिश्चित करेगी.”


ये भी पढ़ें- अमेरिका में कैसे चुना जाता है नया राष्ट्रपति, क्या है ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ सिस्टम


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital