Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Skating Champion: सीबीएसई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में कानपुर के सार्थक पंडा ने जीता स्वर्ण, SGFI के लिए हुआ चयन

Kanpur Sarthak Panda Story : कानपुर के लिए यह एक गौरव का अवसर है, क्योंकि शहर से पहली बार किसी छात्र ने स्केटिंग में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है.

kanpur-sarthak-panda

सार्थक पांडा IIT कानपुर-केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. सिद्धार्थ और डॉ. सुजाता महापात्र के बेटे हैं.

Uttar Pradesh: CBSE ईस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता जो कि लखनऊ में अक्टूबर में आयोजित हुई थी, उसमें विजयी होने के बाद नर्चर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सार्थक पंडा ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है. कर्नाटक के बेलगाम स्थित गुड शेफर्ड सेंट्रल स्कूल में 23 से 26 अक्टूबर तक हुई CBSE नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में सार्थक ने 1 लेप रोड रेस में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है.

इस जीत के साथ ही उन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI ) की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है.

कानपुर से पहली बार किसी छात्र ने किया ऐसा

खास बात यह है कि कानपुर से पहली बार किसी छात्र ने स्केटिंग में SGFI तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है. सार्थक की इस उपलब्धि में उनके कोच मनदीप कुमार का अहम योगदान रहा.

ऐसे सीखीं स्केटिंग की बारीकियां

करीबियों ने बताया कि सार्थक ने कोच मनदीप की देखरेख में स्केटिंग की बारीकियां सीखी थीं. स्कूल की सहसचिव सचिन चित्रांशी, निर्देशक ऋतु चित्रांशी और प्रिंसिपल परविंदर कौर ने सार्थक और उनके कोच मनदीप को उनकी सफलता पर बधाई दी है.

कानपुर के लिए यह एक गौरव का अवसर है, क्योंकि शहर से पहली बार किसी छात्र ने स्केटिंग में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है.


टॉप थ्री प्लेयर

1. सार्थक पंडा
2. तन्मय सेठी
3. शुभम गुप्ता

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital