Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Maharashtra: पिछड़ा मुस्लिम समाज उत्थान समिति की अपील कारगर रही, पिछड़े मुसलमानों ने NDA उम्मीदवारों को वोट देकर जिताया

पिछड़ा मुस्लिम समाज उत्थान समिति के पदाधिकारियों की ओर से महाराष्ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत पर जश्न मनाया गया. अल्हाजी मोहम्मद इरफान अहमद ने कहा कि बीजेपी को सत्ता में लाने में पिछड़े मुस्लिमों ने अहम भूमिका निभाई.

Pichchha Muslim Samaj Utthan Samiti

महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस के साथ पिछड़ा मुस्लिम समाज उत्थान समिति के पदाधिकारी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Maharashtra: महाराष्ट्र में एक बार फिर से महायुति गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, जिसमें बीजेपी, शिवसेना एकनाथ ग्रुप और एनसीपी (अजित पवार गुट) शामिल हैं. महायुति की इस जीत में महाराष्ट्र के पिछड़े मुसलमानों का भी योगदान रहा, जिन्‍होंने पिछड़ा मुस्लिम समाज उत्थान समिति की अपील पर NDA उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया था. अब पिछड़ा मुस्लिम समाज उत्थान समिति की ओर से सभी भाजपा नेताओं, विशेषकर महाराष्ट्र के भाजपा विधायकों को बधाई संदेश भेजा गया है.

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की शानदार जीत पर पिछड़ा मुस्लिम समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष एवं मुखिया अल्हाजी मुहम्मद इरफान अहमद ने एक बयान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और एकनाथ शिंदे, आरपीआई प्रमुख और राज्यसभा सदस्य रामदास अठावले, राकांपा संरक्षक अजीत पवार और भाजपा मुंबई प्रांत के अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार सहित अन्य भाजपा विधायकों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं.

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान पिछड़ा मुस्लिम समाज उत्थान समिति ने पूरे महाराष्ट्र में पिछड़े मुसलमानों से बीजेपी के प्रतिनिधियों को वोट देने की विशेष अपील की थी कि महाराष्ट्र में बीजेपी को दोबारा सत्ता में लाना बहुत जरूरी है क्योंकि आज भारत के प्रधानमंत्री महामहिम नरेंद्र मोदी के संरक्षण में देश विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है, इतना ही नहीं महाराष्ट्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिसका नतीजा है कि महाराष्ट्र के मुसलमानों ने भारी संख्या में बीजेपी को वोट दिया और अब वहां एनडीए-भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी.

उन्होंने कहा, ”हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे संगठन की अपील का बहुत बड़ा असर हुआ, पिछड़े मुसलमानों ने बीजेपी उम्मीदवारों को वोट दिया, जो अपने आप में एक बड़ी बात है.” उन्‍होंने महाराष्ट्र में पिछड़ा मुस्लिम समाज उत्थान के प्रभारी और भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुके हाजी हैदर आजम, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी साहब और समिति प्रवक्ता रज़ीक फर्शीवाला कुरेशी साहब से चर्चा करते हुए सभी पत्रकारों, एडवोकेट आशीष शेलार समेत बांद्रा (पश्चिम, मुंबई) से भाजपा के उम्मीदवार को बधाइयां दी.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital