Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

तो इस वजह से ललित मोदी ने छोड़ा देश, 14 साल बाद किया खुलासा, बताई पूरी कहानी

ललित मोदी ने एक पॉडकास्ट में 2009 में IPL के दूसरे सीजन को लेकर कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि चुनावों पर असर डालने की वजह से IPL का आयोजन भारत में नहीं हो पाया. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि दाऊद इब्राहीम से जान से मारने की धमकी मिलने पर उन्होंने देश छोड़ा था.

Lalit Modi

IPL के पूर्व चेयरमैन और BCCI के सदस्य रह चुके ललित मोदी को भारत छोड़े हुए करीब 14 साल हो चुके हैं. इस दौरान उनके ऊपर कई तरह के सवाल उठते रहे हैं, जैसे उन्होंने अचानक भारत क्यों छोड़ा, भारत से कितना पैसा लेकर गए, आदि. हाल ही में एक पॉडकास्ट में ललित मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी और कुछ महत्वपूर्ण खुलासे किए, जिसमें उन्होंने कांग्रेस सरकार पर कई आरोप भी लगाए हैं. ललित मोदी ने यूट्यूबर राज शमनी के साथ एक पॉडकास्ट में बताया कि 2009 के लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस सरकार ने IPL के दूसरे सीजन पर बैन लगा दिया था. इस फैसले के बाद, IPL का दूसरा सीजन भारत की बजाय साउथ अफ्रीका में खेला गया था.

IPL से चुनाव पर असर

राज शमनी के साथ बातचीत में ललित मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने IPL के आयोजन को रोकने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें लगा कि IPL के आयोजन से लोकसभा चुनावों पर नकारात्मक असर पड़ेगा. उन्होंने बताया, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि IPL को साउथ अफ्रीका ले जाया जाएगा. लेकिन कांग्रेस सरकार ने यह तय किया कि IPL किसी भी चीज़ से बड़ा हो सकता है, और चुनावों पर असर डाल सकता है. इसलिए, सरकार ने BCCI को आयोजन की अनुमति नहीं दी. जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं थी, वहां IPL को आयोजित करने की सहमति मिली, और हमनें फैसला किया कि BJP शासित राज्यों में IPL के मैच होंगे. हमें सुरक्षा के लिए BSF की जरूरत थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने BSF को BJP शासित राज्यों में भेजने से इनकार कर दिया. सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा कि BJP शासित राज्यों में IPL नहीं हो सकता.’

ललित मोदी ने आगे बताया, ‘इसके बाद BCCI ने एक बैठक बुलाई, और मैंने वहां कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हमें या तो दक्षिण अफ्रीका या इंग्लैंड जाना होगा, और अगर दूसरा सीजन नहीं हुआ, तो IPL का भविष्य खतरे में था.’

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में मिले भारत के दो भगोड़े… विजय माल्या के बेटे की शादी में ललित मोदी शामिल, जमकर हुआ डांस, तस्वीरें वायरल

दाऊद इब्राहिम से मिली धमकी

पॉडकास्ट में ललित मोदी ने अपने देश छोड़ने के बारे में भी खुलासा किया. उन्होंने कहा, “मैंने देश छोड़ा जब मुझे जान से मारने की धमकी मिली. शुरू में कोई कानूनी मामला नहीं था, लेकिन दाऊद इब्राहिम ने मुझे जान से मारने की धमकी दी. वह मुझे लगातार धमकी दे रहा था, क्योंकि वह मैच फिक्सिंग में शामिल होना चाहता था, लेकिन मैं इसके लिए कभी तैयार नहीं था. मुझे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और खेलों की एकता बहुत महत्वपूर्ण लगती थी.’ बता दें कि राज शमनी एक जाने माने यूट्यूबर हैं. उनके पॉडकास्ट में ललित मोदी के अलावा कंगना रनौत, दिलजीत दोसांझ और विक्की कौशल जैसे बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी भी आ चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital