Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sambhal Violence: हिंसा के बाद कर्फ्यू जैसा हाल, 7 प्राथमिकी दर्ज— सपा सांसद और विधायक के बेटे पर FIR, कुल 2500 पर केस

संभल हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर नामजद FIR दर्ज की गई है. अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

संभल के SP कृष्ण कुमार और डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Sambhal Violence Updates: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मस्जिद-मंदिर को लेकर मचे बवाल के बाद अब कर्फ्यू जैसे हालात हैं. बीते रोज यहां स्थानीय लोगों का पुलिस-प्रशासन से टकराव हुआ, जबरदस्त हिंसा भड़की. अब पुलिस पथराव और आगजनी करने वालों की धर-पकड़ में जुटी है. बीते रोज हुई हिंसा में 5 जानें गई थीं.

न्यूज एजेंसी ANi के मुताबिक, अभी संभल पुलिस ने उन इलाकों में फ्लैग मार्च किया है जहां कल मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए पहुंची सर्वेक्षण टीम पर पथराव किया गया था. आरोपियों की तलाश में पुलिस की ओर से कई इलाकों में दबिश दी गई है.

हिंसा मामले में दर्ज हुईं कुल 7 FIR

पुलिस की ओर से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर नामजद FIR दर्ज की गई है. एक FIR दरोगा दीपक राठी की ओर से दर्ज कराई गई है. इस FIR में सपा के सांसद पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ को सर्वे रोकने के लिए उकसाने का आरोप है. कुल नामजद और अज्ञात लोगों समेत 2500 पर केस दर्ज किया गया है.

sambhal violence news

जिले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया

DIG मुनिराज के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने सोमवार दोपहर को हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च किया. शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई, और प्रवेश मार्गों पर भी पुलिस तैनात की गई. एक समाचार संस्था ने खबर दी कि अभी तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

मुंह बांधे, हाथों में लिए पत्थर... उपद्रवियों के 9 वीडियो पुलिस ने जारी किए
मुंह बांधे, हाथों में लिए पत्थर… उपद्रवियों के 9 वीडियो पुलिस ने जारी किए

3 महिलाएं भी हिंसा मामले में पकड़ी गईं

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं, जिनके बारें में कहा जा रहा है कि उन्होंने पत्थरबाजी में हिस्सा लिया था. वहीं, इलाके में बाहरी लोगों के आने पर भी रोक लगा दी गई है. और, इंटरनेट भी कल तक बंद रहेगा.

यह भी पढ़िए: 3.27 लाख मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई थी, सब ह‍िंदुओं को वापस करें- संभल में मचे बवाल पर बोले यूपी के मंत्री

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital