Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पहलवान बजरंग पूनिया को तगड़ा झटका, NADA ने 4 साल के लिए किया सस्पेंड, लगे हैं ये आरोप

ADDP के आदेश में यह कहा गया कि बजरंग पूनिया को अनुच्छेद 10.3.1 के तहत चार साल के लिए अयोग्य घोषित किया गया है.

Bajrang Punia

पहलवान बजरंग पूनिया (फोटो फाइल)

Bajrang Punia: भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया पर नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने कड़ा कदम उठाया है. उन्हें एंटी डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के कारण चार साल के लिए निलंबित कर दिया गया है. इस सख्त फैसले से उनके खेल करियर पर गहरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, और कहा जा रहा है कि अब उनका प्रोफेशनल करियर समाप्त हो सकता है.

सैंपल देने से किया था इनकार

NADA ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया, जिसमें यह कहा गया कि बजरंग पूनिया ने 10 मार्च को राष्ट्रीय टीम चयन ट्रायल के दौरान डोप परीक्षण के लिए अपना नमूना देने से मना कर दिया था. इसके बाद, 23 अप्रैल को NADA ने उन्हें निलंबित किया, जिसके बाद कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय संस्था UWW (United World Wrestling) ने भी उन्हें निलंबित कर दिया.

फैसले के खिलाफ की थी अपील

इस फैसले के खिलाफ बजरंग ने अपील की थी, और NADA के डोपिंग पैनल (Anti Doping Disciplinary Panel) ने 31 मई को इसे खारिज कर दिया था. इसके बाद 23 जून को उन्हें नोटिस जारी किया गया. बजरंग ने 11 जुलाई को लिखित रूप से आरोपों को चुनौती दी थी, और इसके बाद 20 सितंबर और 4 अक्टूबर को मामले की सुनवाई हुई थी.

यह भी पढ़ें- ‘अलविदा कहना आसान नहीं’, Rishabh Pant ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए शेयर किया खास मैसेज

4 साल के लिए किया गया सस्पेंड

ADDP के आदेश में यह कहा गया कि बजरंग पूनिया को अनुच्छेद 10.3.1 के तहत चार साल के लिए अयोग्य घोषित किया गया है. इसका मतलब है कि अब वह प्रतिस्पर्धी कुश्ती में भाग नहीं ले सकेंगे और न ही विदेशों में कोचिंग पद के लिए आवेदन कर पाएंगे. यह निलंबन 23 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital