Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विजयादशमी पर गृह मंत्री अमित शाह और स्पीकर ओम बिरला ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

पूरे देश में मंगलवार को बड़े धूमधाम से विजयादशमी मनाई जा रही है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दशहरा और रामनवमी की बधाई दी है.

देशभर में मंगलवार को विजयादशमी यानी दशहरे का त्योहार उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी प्रदेश के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. नेताओं ने अपने संदेशों के जरिए त्योहार के महत्व और इससे मिलने वाली सीख को साझा किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर देशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है.

अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि दशहरा लोगों को कर्तव्य, धर्म और सम्मान के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से हर किसी के जीवन में खुशियां आएं और लोगों को नई ऊर्जा मिले. अपने संदेश के अंत में उन्होंने ‘जय श्री राम’ भी लिखा.

ओम बिरला ने सत्य और न्याय के रास्ते पर चलने का दिया संदेश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि दशहरा सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह सत्य, न्याय और अच्छे आचरण में विश्वास रखने का प्रतीक है.

ओम बिरला ने अपने संदेश में इस बात पर जोर दिया कि अन्याय, अत्याचार और बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हों, आखिरकार जीत सत्य और धर्म की ही होती है. उन्होंने भगवान श्रीराम द्वारा रावण के वध का उल्लेख करते हुए कहा कि यह घटना अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन से अहंकार, अन्याय और नकारात्मक सोच को दूर करें और सत्य, मर्यादा तथा नैतिकता के रास्ते पर चलें. साथ ही, उन्होंने इस विजयादशमी पर अच्छे मूल्यों को अपनाने और बेहतर समाज बनाने का संकल्प लेने की बात भी कही.

उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए की खुशहाली की कामना

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से भी त्योहार के मौके पर शुभकामना संदेश जारी किया गया. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उमर अब्दुल्ला ने महानवमी के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई दी है.

अपने संदेश में उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र अवसर हर घर में शांति, समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य लेकर आएगा. उन्होंने यह भी कामना की कि त्योहार सभी के जीवन में नई उम्मीदें जगाए और लोगों के कल्याण का रास्ता खोले.

यह भी पढ़ें: रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital