Karnataka Wife Kills Husband With Lover: कर्नाटक के विजयपुरा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की पवित्रता को तार-तार कर दिया है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतारने की खौफनाक साजिश रची. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी अश्विनी और उसके प्रेमी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि किस तरह अवैध रिश्ते इंसानों को अंधा बना देते हैं.
घर की रंगाई के दौरान शुरू हुई थी प्रेम कहानी
यह पूरी दर्दनाक दास्तान विजयपुरा शहर की है, जहां राजशेखर और उसकी पत्नी अश्विनी अपने छह साल के जुड़वां बेटों के साथ रहते थे. कुछ समय पहले राजशेखर ने नया घर बनवाया था, जहां घर की रंगाई-पुताई का काम करने के लिए मदीना का रहने वाला आनंद कल्लू आया था. काम के दौरान ही अश्विनी और आनंद की नजदीकियां बढ़ने लगीं, जो धीरे-धीरे परवान चढ़कर अवैध प्रेम प्रसंग में बदल गईं.
शादीशुदा होने के बावजूद आनंद ने अपनी पहचान छुपाइए रखी. इसके बाद दोनों के बीच दूरियां मिटती चली गईं और सनक इस कदर बढ़ गई कि अश्विनी ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने का खतरनाक फैसला कर लिया. उसने आनंद से कहा, “चलो मेरे पति को खत्म कर देते हैं, फिर हम हमेशा के लिए साथ रह सकेंगे.” इसके बाद दोनों ने राजशेखर को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान तैयार किया.
एक्सीडेंट का ड्रामा
योजना के तहत, एक दिन जब राजशेखर रोज की तरह टहलने निकले, तो अश्विनी ने तुरंत अपने प्रेमी आनंद को इसकी खबर दे दी. आनंद ने अपने साथी सचिन बडाली और एक नाबालिग लड़के को बिना नंबर प्लेट वाली काली स्कॉर्पियो के साथ मौके पर भेज दिया. सचिन ने जुमनाला रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से राजशेखर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि राजशेखर सौ फीट दूर जाकर गिरे और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
वारदात को अंजाम देने के बाद अश्विनी ने शातिर तरीके से थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है. लेकिन डीएसपी नागराज के नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अश्विनी के बदले हुए बयानों व हरकतों पर गौर किया, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. पुलिस की पूछताछ में पूरी साजिश बेनकाब हो गई और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचना पड़ा.
यह भी पढ़ें: पंजाब दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह: ड्रग्स के खिलाफ जान गंवाने वाले एक्टिविस्ट के परिजनों से करेंगे मुलाकात
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




