Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi द्वारा कांग्रेस के लिए की गईं कई भविष्यवाणियां सही साबित! केंद्रीय मंत्री का Post हुआ Viral

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी के संदर्भ में की गई भविष्यवाणियों को सच बताया.

PM Modi

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी के संदर्भ में की गई भविष्यवाणियों को सच बताया. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी की राजनीति और उसके नेतृत्व की बात आती है, तो प्रधानमंत्री मोदी की बातें हमेशा सटीक सिद्ध होती हैं.

वीर सावरकर का अपमान

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व ने लगातार देशभर में वीर सावरकर का अपमान किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में वोट हासिल करने के लिए कांग्रेस ने वीर सावरकर का उपयोग करना शुरू कर दिया है. कांग्रेस द्वारा पहले उनके खिलाफ बयानबाजी की जाती है और फिर राजनीतिक फायदे के लिए अस्थायी तौर पर ये हमले रोक दिए जाते हैं.

वीडियो में राहुल गांधी के एक बयान का भी जिक्र हुआ, जिसमें उन्होंने कहा, “मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या वीर सावरकर जी की आवाज कहीं है क्या..? कहीं यह लिखा है कि हिंसा का प्रयोग करना चाहिए? क्या इस संदर्भ में उनके विचार स्पष्ट हैं?” इस बयान को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की राजनीति को उथला करार दिया और कहा कि पार्टी के अंदर न तो एकजुटता है और न ही स्पष्ट नेतृत्व.

राज्यसभा की ओर रुझान

नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी के कई सदस्य अब लोकसभा चुनाव लड़ने का साहस खो चुके हैं. उन्होंने कहा कि इनमें से कई नेता अब राज्यसभा के माध्यम से संसद में पहुंचने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने नेताओं को कुछ समय के लिए पार्टी से निकालने का नाटक करती है, लेकिन बाद में उन्हें फिर से मुख्यधारा में शामिल कर लेती है.

भविष्यवाणी या सच्चाई?

हरदीप पुरी ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी की कांग्रेस के भविष्य को लेकर की गई बातें सही साबित हो रही हैं. उन्होंने इसे कांग्रेस की कमजोर रणनीति और नेतृत्वहीनता का नतीजा बताया. वीर सावरकर पर बयानबाजी से लेकर पार्टी के भीतर असंतोष तक, हरदीप पुरी ने कांग्रेस की राजनीति को कटघरे में खड़ा किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest