Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

असम में होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक कार्यक्रमों में गोमांस खाने पर पूर्ण प्रतिबंध

असम में सार्वजनिक रूप से गोमांस खाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. मुख्यमंत्री सरमा ने इस बात पर जोर दिया कि नया प्रावधान राज्य में मवेशी हत्या रोकने के सरकार के उद्देश्य के अनुरूप है.

Himanta biswa sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा. (फाइल फोटो)

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

असम सरकार ने बुधवार को रेस्तरां, होटल, सार्वजनिक समारोहों और अन्य सामुदायिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य कैबिनेट की बैठक में गोमांस के उपभोग पर मौजूदा कानूनों में संशोधन को मंजूरी दी गई. बैठक के बाद सरमा ने कहा, “असम में हमने फैसला किया है कि किसी भी रेस्तरां या होटल में गोमांस नहीं परोसा जाएगा, न ही किसी सार्वजनिक समारोह या सार्वजनिक स्थान पर इसकी अनुमति दी जाएगी.”

सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस के उपभोग पर पाबंदी

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए आज से हमने होटलों, रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस के उपभोग को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है. पहले मंदिरों के पास गोमांस खाने पर रोक थी, लेकिन अब हमने इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया है. आप इसे किसी भी सामुदायिक या सार्वजनिक स्थान, होटल या रेस्तरां में नहीं खा पाएंगे.”

सीएम सरमा ने इस बात पर जोर दिया कि नया प्रावधान राज्य में मवेशी हत्या रोकने के सरकार के उद्देश्य के अनुरूप है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा और रकीबुल हुसैन जो चाहते थे, वह अब पूरा होगा. इसलिए हमें उम्मीद है कि कांग्रेस इस फैसले में हमारा समर्थन करेगी.

इस फैसले के बाद असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने सीएम सरमा के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “मैं असम कांग्रेस इकाई को चुनौती देता हूं कि वह गोमांस पर प्रतिबंध का स्वागत करे या पाकिस्तान में जाकर बस जाए.”

ये भी पढ़ें- Covid-19 के बाद भारत में तेजी से बढ़ी विदेशी छात्रों की संख्या, रंग लाई सरकार की Study in India पहल

असम कैबिनेट का होगा विस्तार

बीते दिनों मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि अगर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर मांग करें तो वह असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं. मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान यह भी बताया कि असम कैबिनेट का विस्तार 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital