Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Oxford University के प्रोफेसर ने कहा- भारत की आर्थिक प्रगति से देश की छवि में बड़ा सुधार

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सौमित्र दत्ता ने बताया कि पहले के मुकाबले आज भारत की ब्रांड वैल्यू काफी मजबूत हो गई है. अब दुनिया भारत को निवेश के लिए एक आकर्षक स्थान के रूप में देखती है.

प्रोफेसर सौमित्र दत्ता

हाल के वर्षों में भारत की आर्थिक प्रगति ने देश की छवि को बेहतर बनाया है. अब दुनिया भारत को निवेश के लिए एक आकर्षक स्थान के रूप में देखती है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सौमित्र दत्ता ने बताया कि पहले के मुकाबले आज भारत की ब्रांड वैल्यू काफी मजबूत हो गई है.

प्रोफेसर दत्ता ने कहा, “आज के युवाओं को समझना चाहिए कि मौजूदा भारतीय ब्रांड की पहचान उनके लिए एक बड़ी ताकत है. जब मैं 30 साल पहले विदेश गया था, तब भारत की छवि वैसी नहीं थी जैसी आज है. अब भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और अवसरों वाले देश के रूप में देखा जा रहा है.”

वैश्विक विकास में भारत की अहम भूमिका

भारत केवल अपनी प्रगति तक सीमित नहीं है. यह वैश्विक विकास में भी बड़ा योगदान दे रहा है. दत्ता ने कहा, “भारत ने प्रगति (PRAGATI) सिस्टम के जरिए बड़े रुके हुए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा किया है. इस मॉडल को अन्य देशों के लिए एक उदाहरण के रूप में पेश किया जा सकता है.”

दत्ता ने कहा कि प्रगति सिस्टम के जरिए अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया जैसे देशों को भी सीखने का मौका मिलेगा. इन देशों को भी बड़े प्रोजेक्ट्स को तेजी और प्रभावी तरीके से पूरा करने की जरूरत है.

प्रोफेसर दत्ता ने अपनी रिपोर्ट “फ्रॉम ग्रिडलॉक टू ग्रोथ” का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्तिगत निगरानी वाला प्रगति सिस्टम अन्य देशों के नेताओं के लिए एक बेहतरीन मॉडल बन सकता है. उन्होंने कहा, “यह इकोसिस्टम भारत की नेतृत्व क्षमता और अच्छी प्रक्रियाओं का उदाहरण है.”

भारत की प्रगति को लेकर बढ़ानी होगी जागरूकता

प्रोफेसर दत्ता ने कहा कि भारतीय मूल के लोगों की विदेशों में सफलता ने भारत के प्रति जिज्ञासा बढ़ाई है. “जब भारतीय सीईओ या नेता बड़े पदों पर पहुंचते हैं, तो दुनिया भारत को लेकर और ज्यादा जानने में रुचि दिखाती है.”

उन्होंने यह भी कहा कि देश के अंदर हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी दुनिया तक ठीक से नहीं पहुंच पाई है. “भारत का UPI सिस्टम दुनिया में नंबर एक है, लेकिन इसके बारे में जानने वाले लोग कम हैं. इसी तरह, प्रगति सिस्टम को लेकर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता कम है.”

अंत में प्रोफेसर दत्ता ने कहा, “भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. अभी बहुत काम बाकी है, लेकिन हम एक मजबूत स्थिति में हैं और इसे पूरा कर सकते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital