दिल्ली पुलिस ने “नशामुक्त दिल्ली 2027” अभियान के तहत मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन इवेंट आयोजित किया. इस अभियान के तहत उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की उपस्थिति में 10,601.1 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹1682 करोड़ आंकी गई.
इस अभियान में गांजा, हेरोइन, कोकीन, एलएसडी, और अन्य नशीले पदार्थ शामिल रहे. दिल्ली पुलिस ने 1,714 मामले दर्ज कर 2169 तस्करों को गिरफ्तार किया और लगभग ₹6.13 करोड़ की संपत्ति जब्त की.
नशे के खतरे के प्रति जागरूकता
कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के खतरे के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सरकार के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करना और समाज को सुरक्षित बनाना है. नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, होटल, और पब्लिक स्थानों पर व्यापक छापेमारी और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.
उपराज्यपाल ने आम जनता को नशा तस्करी की जानकारी देने पर नकद इनाम और नाम गोपनीय रखने का आश्वासन दिया. दिल्ली पुलिस ने सभी नागरिकों से इस लड़ाई में सहयोग करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: IAS अधिकारी संजीव हंस और उनके करीबियों के खिलाफ करीब 20 हजार पन्नों की चार्जशीट अदालत में दायर
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



