Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

SBI Credit Card यूजर्स को झटका! 1 दिसंबर से फ्यूल और ट्रांसपोर्ट खर्च पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, जानें नए नियम

SBI Credit Card Charges December 2026: SBI कार्ड 1 दिसंबर 2026 से क्रेडिट कार्ड के कुछ ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी अतिरिक्त फीस लागू करने जा रहा है. 30,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांसपोर्ट पेमेंट और एक बिलिंग साइकिल में 50,000 रुपये से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा.

SBI Credit Card Charges December 2026

SBI Credit Card Charges December 2026

SBI Credit Card: अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. 1 दिसंबर 2026 से SBI कार्ड के कुछ ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा. नए नियमों के तहत 30,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन और एक बिलिंग साइकिल में 50,000 रुपये से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर 1 फीसदी फीस लगेगी. ऐसे में जो लोग क्रेडिट कार्ड से नियमित रूप से टिकट बुकिंग या पेट्रोल-डीजल का भुगतान करते हैं, उन्हें अपनी जेब पर पड़ने वाले इस अतिरिक्त बोझ के बारे में जान लेना चाहिए.

30,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांसपोर्टेशन खर्च पर 1% फीस

SBI कार्ड की वेबसाइट पर 27 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिस के मुताबिक, 1 दिसंबर से 30,000 रुपये से अधिक के हर ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी फीस वसूली जाएगी. इसमें MCC 4111, 4784 और 4131 के तहत आने वाले ट्रांजैक्शन शामिल हैं. उदाहरण के तौर पर, अगर कोई ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड से 35,000 रुपये का ट्रांसपोर्टेशन पेमेंट करता है, तो उसे 350 रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी. यानी बड़े ट्रांसपोर्टेशन पेमेंट करने वाले ग्राहकों का खर्च बढ़ सकता है.

एक बिलिंग साइकिल में 50,000 रुपये से ज्यादा का फ्यूल खर्च पड़ेगा महंगा

SBI क्रेडिट कार्ड के नए नियमों में फ्यूल ट्रांजैक्शन को लेकर भी बदलाव किया गया है. अगर किसी ग्राहक का एक बिलिंग साइकिल में कुल फ्यूल खर्च 50,000 रुपये से ज्यादा होता है, तो पूरे फ्यूल खर्च पर 1 फीसदी फीस लगेगी. यह नियम MCC 5172, 5541, 5542 और 5983 के तहत पहचाने जाने वाले फ्यूल ट्रांजैक्शन पर लागू होगा.

सिर्फ अतिरिक्त रकम पर नहीं, पूरे खर्च पर लगेगी फीस

इस बदलाव की सबसे अहम बात यह है कि फ्यूल खर्च 50,000 रुपये की सीमा पार करने पर फीस सिर्फ अतिरिक्त रकम पर नहीं, बल्कि पूरे एलिजिबल फ्यूल खर्च पर लगेगी. उदाहरण के लिए, अगर किसी ग्राहक ने एक बिलिंग साइकिल में 55,000 रुपये का फ्यूल खरीदा है, तो 1 फीसदी के हिसाब से उसे 550 रुपये फीस देनी होगी. यानी 50,000 रुपये से ऊपर खर्च होने पर पूरे 55,000 रुपये पर चार्ज लगेगा.

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स क्या रखें ध्यान?

नए नियम 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगे. ऐसे में SBI क्रेडिट कार्ड धारकों को अपने ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल खर्च का हिसाब रखना चाहिए. खासतौर पर जिन लोगों का इन दोनों कैटेगरी में मासिक खर्च ज्यादा रहता है, उन्हें बिलिंग साइकिल के दौरान होने वाले ट्रांजैक्शन पर नजर रखनी होगी. इससे वे अनावश्यक अतिरिक्त चार्ज से बचने के लिए अपने खर्च की बेहतर प्लानिंग कर सकेंगे.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism