Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश के संभल में एक और मंदिर मिला

अलीगढ़ जिले के सराय रहमान थाना इलाके में बुधवार को वर्षों पुराने प्राचीन शिव मंदिर को कब्जा मुक्त कराया गया.

temple found in Sambhal
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

उत्तर प्रदेश में इन दिनों पुराने बंद मंदिरों के मिलने का सिलसिला जारी है. संभल में प्राचीन मंदिर मिलने के बाद अब चंदौसी के मुस्लिम बहुल लक्ष्मणगंज में एक और मंदिर मिला है. अतिक्रमण हटाने के दौरान यह मंदिर प्रशासन को मिला था. मुस्लिम इलाके में यह मंदिर काफी दिनों से बंद रहा. इसकी साफ-सफाई का काम शुरू किया गया है.

1978 के बाद पलायन कर गये लोग

स्थानीय निवासी सुमित ने बताया कि यह बहुत पुराना मंदिर है. यहां पूजा पाठ होता था. 1978 के दंगों के बाद यहां सैनी समाज के लोग रहते थे. फिर, वह पलायन कर गए. इसके बाद पूजा-पाठ बंद हो गया. काफी सालों बाद मंदिर खुला है. जब से संभल में मिला पहला मंदिर बंद है, उसी समय से यह मंदिर भी बंद है. मंदिर में बजरंगबली और शेषनाग की मूर्ति है. संभल में ऐसे कई मंदिर होंगे, जो कई सालों से बंद पड़े हैं.

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऐसे मंदिर मिल रहे हैं, अच्छी बात है. लोगों को वहां से भगा दिया गया है. अब मंदिर मिल रहे हैं. उसकी पूजा भी हो रही, यह बहुत अच्छी बात है.

शिव मंदिर को कब्जा मुक्त कराया गया

दूसरी तरफ अलीगढ़ जिले के सराय रहमान थाना इलाके में बुधवार को वर्षों पुराने प्राचीन शिव मंदिर को कब्जा मुक्त कराया गया. यह मंदिर लंबे समय से बंद था. स्थानीय संगठनों, बजरंग दल, करणी सेना के प्रयासों के बाद मंदिर से मलबा हटाया गया, इसमें शिवलिंग और अन्य धार्मिक अवशेष मिले हैं.

बजरंग दल के सदस्य मयंक कुमार, अंकुर शिवाजी, विशाल देशभक्त, गोविंद वार्ष्णेय और देव सोनी ने मौके पर पहुंचकर मंदिर की साफ-सफाई शुरू की. मलबे के नीचे दबे शिवलिंग को बाहर निकाला गया. इसके अलावा, मंदिर परिसर में टूटा हुआ घंटा मिला है और मूर्तियां गायब थीं. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने हनुमान चालीसा का पाठ कराया.


ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा का घेराव करेगी Congress, विरोध-प्रदर्शन में तमाम कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात


अलीगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने कहा कि सूचना म‍िली थी एक प्राचीन मंदिर सराय रहमान थाना क्षेत्र में बन्ना देवी में मिला है. पुलिस और प्रशासन की टीम इसकी जांच कर रही है. अवैध कब्जे की शिकायत की जांच कराई जाएगी. जिसने मंदिर पर अवैध कब्जा किया है, उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital