Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूपी सीएम ऑफिस का ‘X’ हैंडल Social Media पर छाया, छह मिलियन हुई फॉलोअर्स की संख्या

यूपी की 25 करोड़ जनता के साथ ही देश में भी योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता दिनों दिन काफी तेजी से बढ़ रही है. जनता से संवाद और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी आगे रहते हैं.

CM Yogi on Social Media

यूपी की 25 करोड़ जनता के साथ ही देश में भी योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता दिनों दिन काफी तेजी से बढ़ रही है. जनता से संवाद और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी आगे रहते हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त सक्रियता रहती है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट (सीएम ऑफिस, जीओयूपी) पर भी फॉलोअर्स की संख्या में काफी वृद्धि हुई है. रविवार को यह संख्या छह मिलियन (60 लाख) पहुंच गई है.

CM योगी आदित्यनाथ के ‘X’ पर 3 करोड़ फॉलोअर्स

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निजी ‘एक्स’ अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 30.9 मिलियन (3.09 करोड़), इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 13.1 मिलियन (1.31 करोड़) है. इसी क्रम में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या छह मिलियन (60 लाख) पहुंच गई है.

व्हाट्सएप चैनल पर 35.36 लाख से अधिक फॉलोअर्स

योगी आदित्यनाथ के व्हाट्सएप चैनल पर 35.36 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. उल्लेखनीय है कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 2017 में सरकार बनने के बाद सीएम योगी ने जिस तरह राज्य में विकास और सुशासन के साथ-साथ कानून और व्यवस्था में व्यापक सुधार किए, उससे उनकी लोकप्रियता नए मुकाम पर पहुंच गई है.

योगी आदित्यनाथ आमजन से संवाद के लिए जाने जाते हैं. वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में एक तरफ बच्चों से मुखातिब होकर प्यार लुटाते हैं तो दूसरी तरफ ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों की समस्याओं को उनके पास जाकर सुनते भी हैं और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी करते हैं.

योगी आदित्यनाथ नियमित रूप से पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र को लेकर संवाद स्थापित करते हैं तो सोशल मीडिया के माध्यम से आई शिकायतों को भी संज्ञान में लेकर निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital