Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

झारखंड के गिरिडीह में NIA की बड़ी कार्रवाई, माओवादी मामले में कई स्थानों पर छापेमारी

एनआईए ने झारखंड के गिरिडीह जिले में माओवादी संगठन CPI (माओवादी) से जुड़े मामले में कई स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें संदिग्धों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के घरों से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य सामग्री जब्त की गई.

NIA

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को झारखंड के गिरिडीह जिले में माओवादी संगठन CPI (माओवादी) से जुड़े एक मामले में कई स्थानों पर छापेमारी की. NIA की टीमों ने संदिग्धों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के घरों और अन्य परिसरों की गहन तलाशी ली. तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य सामग्री जब्त की गई.

एनआईए की टीम जब्त किए गए सामान की जांच कर रही है. यह मामला उस समय सामने आया जब जनवरी 2023 में दुमरी थाना क्षेत्र के लूसियो जंगल इलाके से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन CPI (माओवादी) के रीजनल कमेटी सदस्य और नक्सली कृष्णा हांसदा को गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें- मार्च 2026 तक करीब 2.2 करोड़ स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटेगी केंद्र सरकार

जून 2023 में NIA ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी. जांच के दौरान NIA ने ऐसे कई संदिग्धों और OGWs के लिंक का खुलासा किया, जो गिरिडीह के पारसनाथ क्षेत्र में CPI (माओवादी) को लॉजिस्टिक सपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध कराने में शामिल थे. आज की छापेमारी इन्हीं संदिग्धों और OGWs के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा थी. इस मामले की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital