Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लक्ष्मण फेम Sunil Lahiri ने रामायण की ‘उर्मिला’ का शेयर किया डांसिंग Video, दिखाया मॉर्डन अवतार, देख भड़के यूजर्स

सुनील लहरी ने नए साल पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देख फैंस शॉकड है. सुनील ने रामायण में उर्मिला का रोल निभाने नाली अंजलि का मॉर्डन अवतार दिखाया है. यह वीडियो अब तेजी से वायर हो रहा है.

Lakshman and Urmila Of Ramayan

रामायण के लक्ष्मण और उर्मिला

Sunil Lahiri Share Video: 90 के दशक में लोगों ने टीवी सीरियल ‘रामायण’ जरूर देखा होगा. रामायण और इसके किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए है. इसमें भगवान राम का किरदार करने वाले एक्टर अरुण गोविल आज भी लोगों के लिए भगवान राम की तरह हैं. वहीं शो में मां सीता का रोल ‘दीपिका चिखलिया’ ने किया और लक्ष्मण के रोल में एक्टर ‘सुनील लहरी’ नजर आए थे. बीते कई समय से सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. साथ ही नए-नए वीडियो भी शेयर करते रहते हैं. इस बीच उन्होंने रामायण में उम्रिला का रोल कर चुकी एक्ट्रेस अंजलि का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख यूजर्स काफी भड़क उठे हैं.

लक्ष्मण ने शेयर किया वीडियो

लक्ष्मण फेम सुनील लहरी ने सोशल मीडिया अकाउंट यानी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सुनील रामायण में उर्मिला का किरदार निभाने वाली अंजलि का मॉर्डन अवतार दिखाया है. वीडियो में सुनील कहते हैं जय राम जी की दोस्तों 2025 में मैं आपको एक नई मॉर्डन, नए रूप वाली ऑस्ट्रेलियन उम्रिला जी यानी अंजलि जी से मिलाने जा रहा हूं. आप पिछले साल 2024 में भी उनसे मिल चुके हैं और रामायण में तो आपने उन्हें देखा ही है. आइए देखते हैं इस नए रूप वाली बदली हुई उर्मिला जी यानी अंजलि जी को.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

मॉर्डन लुक में दिखी उर्मिला

आप वीडियो में देख सकते हैं कि अंजलि ने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए पुष्पा 2 के गाने पर डांस करती नजर आ रही है. वीडियो के आखिरी में सुनील कहते हैं कि देखा आप लोगों ने जय श्री राम. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा, आप लोगों मे अंजलि जी यानी रामायण की उर्मिला जी को रामायण के लुक में देका फिर 2024 में देखा और अब 2025 में नये मॉर्डन ऑस्ट्रेलियन लुक में देखिए.

यह भी पढ़ें: Sholay के ‘गब्बर सिंह’ का भयानक अंदाज देख कांप उठा था सेंसर बोर्ड, काटा गया था फिल्म का ये सीन

वीडियो देख भड़क उठे यूजर्स

उर्मिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देख यूजर्स भड़क उठे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बस यही देखना बाकी रह गया था. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा सर रामायण के सारे कैरेक्टर एक अलग छवि बन गई है. आप उर्मिला का ये रूप दिखा कर अलग छवि क्रिएट न करें. तीसरे ने लिखा, कहना क्या चाहते हो सर. एक ने सुनील पर गुस्सा करते हुए लिखा, सुनील जी ऐसा पोस्ट आपको शोभा नहीं देता है आपकी एक अलग ही छवि है उसे खराब न करिए.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital