Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

J&K: नौशेरा में माइन ब्लास्ट होने से 6 जवान घायल, सैनिकों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास माइन ब्लास्ट हुआ है, जिसमें गोरखा राइफल्स के 6 जवान घायल हो गए हैं.

Nowshera Blast

सांकेतिक तस्वीर.

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास माइन ब्लास्ट हुआ है, जिसमें गोरखा राइफल्स के 6 जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों को राजौरी के अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

गश्त के दौरान हुआ ब्लास्ट

मिली जानकारी के अनुसार, ये ब्लास्ट उस समय हुआ, जब 5/3 गोरखा राइफल्स की एक टुकड़ी खंबा किले के पास गश्त कर रही थी. माइन ब्लास्ट मंगलवार (14 जनवरी) को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ. ब्लास्ट में गोरखा राइफल्स टुकड़ी के 6 जवान घायल हुए हैं,  अभी फिलहाल उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है.

ये जवान हुए घायल

हवलदार एम गुरुंग
हवलदार जे थप्पा
हवलदार जंग बहादुर राणा
हवलदार आर राणा
हवलदार पी बद्र राणा
हवलदार वी गुरुंग

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital