Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 12 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सलियों को मार गिराया है.

Security forces

प्रतीकात्मक फोटो.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली है. बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों को मार गिराया गया है. सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान तेज कर दिया है. बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के जवान मिलकर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं.

मुठभेड़ का स्थान और समय

बीजापुर के मारूढ़बाका और पुजारी कांकेर इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है. सुबह 9 बजे से सुरक्षाबल और नक्सली आमने-सामने हैं. पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सुरक्षाबलों ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा है. सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ उनकी बढ़ती मजबूती का प्रतीक है. सुरक्षाबलों ने इलाके में नक्सलियों के खिलाफ दबाव बढ़ा दिया है, जिससे उनके नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital