Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सैफ अली खान पर हमले के बीच Shahrukh Khan के घर की गई रेकी, रात 3 बजे दिखा संदिग्ध

रेकी के दौरान संदिग्ध ने लोहे की बाड़ को पार करने की असफल कोशीश की मगर कामयाब नहींं हो सका. संदिग्ध को सुबह पौने 3 बजे के करीब बॉलीवूड बादशाह के घर में घुसते देखा गया.

Shahrukh Khan

शाहरुख खान. (फाइल फोटो)

गुरूवार को सैफ अली खान के घर में घुस कर एक चोर ने हमला कर दिया था. हमले के बाद आनन-फानन में ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया. जहां अभिनेता का 6 घंटे ऑपरेशन कर रीढ़ की हड्डी के पास से ब्लेड निकाला गया. सैफ अली खान के बाद अब एक और सेलिब्रिटी से जुड़ी बड़ी खबर है. अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के घर बीते 14 जनवरी को रेकी करने की घटना सामने आई है. 14 जनवरी की सुबह करीब 2:44 बजे  शाहरुख खान के बंगले मन्नत (Mannat Reconnoitred) की रेकी की गई.

रेकी के दौरान संदिग्ध ने लोहे की बाड़ को पार करने की असफल कोशीश की मगर कामयाब नहींं हो सका. संदिग्ध को सुबह पौने 3 बजे के करीब बॉलीवूड बादशाह के घर में घुसते देखा गया. इससे पहले नवंबर 2024 में शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी. धमकी देकर शाहरूख खान से फिरौती की मांग की गई थी, जिसके बाद अभिनेता की टीम ने बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई.

‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद धमकियां मिल रही

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो आरोपी छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला. तब रायपुर निवासी फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरी कॉल की थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए रायपुर गई थी. शाहरुख खान पिछले कुछ समय से कड़ी सुरक्षा के घेरे में हैं.

अभिनेता ने 2023 में कहा था कि उन्हें ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. अक्टूबर 2023 में शाहरुख को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी. तब से ही किंग खान सुरक्षा गार्डों के घेरे में हैं. इस साल, यह दावा किया गया कि शाहरुख ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने घर मन्नत के बाहर अपने जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों को बधाई देने से परहेज किया. हालांकि, शाहरुख की टीम ने इन अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं की.


ये भी पढ़ें: खून से लथपथ थे सैफ अली खान, 6 मिनट में लीलावती अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो चालक ने बताई उस रात की कहानी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital