Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय लिहाज से खास माना जा रहा है. चंद्रमा के कर्क राशि में गोचर से मेष, कर्क, तुला और मकर समेत कई राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं.

Aaj Ka Rashifal

रविवार, 1 नवंबर 2026 का यह पावन दिन रवि पुष्य नक्षत्र, अहोई अष्टमी व्रत और कई दुर्लभ योगों के महा-संयोग से सभी 12 राशियों के जीवन में बड़ा भूचाल लाने वाला है. बता दें कि आज चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में संचरण कर रहे हैं, जिससे मेष, कर्क, तुला और मकर राशि समेत कई जातकों को करियर में बंपर सफलता, अटका हुआ धन और छप्परफाड़ मुनाफे की प्राप्ति होगी.

आइए जानते हैं Aaj ke Rashifal के मुताबिक, मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का एकदम सटीक भविष्यफल.

मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क: सामाजिक सक्रियता और करियर के नए अवसर

मेष राशि: सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. महिलाएं अपने व्यक्तित्व को निखारने पर ध्यान देंगी. पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और यात्रा लाभदायक रहेगी.

वृषभ राशि: Aaj ke Rashifal के मुताबिक, छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे. जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

मिथुन राशि: किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी. घर में रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा. उधार के लेनदेन से बचना चाहिए और समय का सदुपयोग करना चाहिए.

कर्क राशि: पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा और अपनों का सहयोग मिलेगा. बातचीत में सही शब्दों का इस्तेमाल करें. कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना चाहिए.

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक: अचानक धन लाभ के योग(Aaj ka Rashifal)

सिंह राशि: लक्ष्य निर्धारित करने के लिए नई योजना बनाएंगे जो भविष्य में कारगर साबित होगी. नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलेगी और रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे.

कन्या राशि: छात्रों के करियर में नया बदलाव आएगा. सोशल साइट्स से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा. कारोबार में किसी दूसरी कंपनी के साथ काम करने का शानदार मौका मिल सकता है.

तुला राशि: ऑफिस के काम में व्यस्तता रहेगी. कारोबार में तेजी आएगी और सहकर्मियों की मदद से काम बनेंगे. घरेलू सामान खरीदने में पैसे खर्च होंगे और प्रॉपर्टी लेने के योग हैं.

वृश्विचक राशि: माता-पिता और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. सामाजिक और राजनीतिक पहचान मजबूत होगी. ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जिन्हें सफलतापूर्वक पूरा करेंगे.

धनु, मकर, कुंभ और मीन: जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आध्यात्मिक रुझान

धनु राशि: असंभव कार्यों को भी पूरा करने में सफल होंगे. अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे और समझदार व्यक्ति की मदद से परेशानियां सुलझ जाएंगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

मकर राशि: पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और थोड़ी सी मेहनत से उद्देश्य प्राप्त होंगे. नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी. बिजनेस में खास बदलाव आएंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कुंभ राशि: दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा. संतान की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव रहेगा. पारिवारिक मसला सुलझने से सुकून मिलेगा और अध्यात्म की तरफ रुझान बढ़ेगा.

मीन राशि: पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी. ऑफिस में काम धीमी गति से चलेंगे. समय के अनुसार काम के तरीकों में बदलाव करें और बेवजह उलझने से बचें.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital