Bharat Express DD Free Dish

Ranji Trophy: 10 साल बाद वापसी करेंगे Rohit Sharma, रहाणे की कप्तानी में मुंबई टीम से खेलते दिखेंगे यशस्वी और श्रेयस

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के साथ श्रेयस अय्यर को भी मुंबई टीम में जगह दी गई है. ये तीनों खिलाड़ी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा भी हैं.

Rohit Sharma

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

चैम्पियंस ट्रॉफी से ठीक पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे. मुंबई की टीम ने अपने आगामी मुकाबले के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, जिसमें इन दोनों खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. टीम की कमान अजिंक्य रहाणे संभालेंगे. हिटमैन रोहित शर्मा अब रहाणे की कप्तानी में 23 जनवरी से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे.

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के साथ श्रेयस अय्यर को भी मुंबई टीम में जगह दी गई है. ये तीनों खिलाड़ी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा भी हैं. ऐसे में रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले से ये खिलाड़ी अपनी तैयारी को और बेहतर करेंगे.

10 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलेंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलते हुए दिखेंगे. उन्होंने आखिरी बार 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला था. हाल ही में चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ, जिसके बाद रोहित ने रणजी ट्रॉफी खेलने की अपनी मंशा जाहिर की थी.

मुंबई टीम का स्क्वॉड घोषित

मुंबई की टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर के अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर को भी शामिल किया गया है. हालांकि शिवम और शार्दुल को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है.

मुंबई का स्क्वॉड-

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, शार्दुल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read