अगले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित होने वाले ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का क्रिकेट प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है. खासकर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सबकी नजरों का केंद्र बना हुआ है. इस टूर्नामेंट से जुड़ी एक बड़ी खबर यह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टिकठों की कीमतें जारी कर दी हैं.
ICC Men’s Champions Trophy 2025 ticket information released 🎟️
More details ➡️ https://t.co/BxL93wQWy5#ChampionsTrophy pic.twitter.com/zrYy6oDr1b
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 27, 2025
टिकट बिक्री और रजिस्ट्रेशन
टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 28 जनवरी से शुरू होगी. भारतीय समयानुसार, टिकट बुकिंग विंडो दोपहर 2:30 बजे खुलेगी. टिकट खरीदने से पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है, जिसकी प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है.
पाकिस्तान में आजोयित मैचों के लिए टिकट की कीमतें
- सबसे सस्ता टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 310 भारतीय रुपए) का है.
- रावलपिंडी में पाकिस्तान-बांग्लादेश मुकाबले की सबसे सस्ती टिकट 2000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 620 भारतीय रुपए) रखी गई है.
- पाकिस्तान में होने वाले एकमात्र सेमीफाइनल की टिकट 2500 पाकिस्तानी रुपए (करीब 776 भारतीय रुपए) से शुरू होगी.
- VVIP टिकट की कीमतें 12000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 3726 भारतीय रुपए) से लेकर सेमीफाइनल के लिए 25000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 7764 भारतीय रुपए) तक हैं.
प्रीमियर गैलरी टिकट
कराची: 3500 पाकिस्तानी रुपए (करीब 1086 भारतीय रुपए)
लाहौर: 5000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 1550 भारतीय रुपए)
रावलपिंडी: 7000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 2170 भारतीय रुपए)
VIP टिकट की कीमतें
कराची: 7000 PKR (करीब 2171 INR)
लाहौर: 7500 PKR (करीब 2326 INR)
बांग्लादेश मैच के लिए: 12,500 PKR (करीब 3877 INR)
दुबई में भारतीय टीम के मुकाबले
भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में होने वाला हाई-वोल्टेज मैच प्रशंसकों के लिए सबसे खास होगा. दुबई में होने वाले मैचों के टिकट की कीमतों की घोषणा जल्द की जाएगी.
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल
19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (कराची)
20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत (दुबई)
21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (कराची)
22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (लाहौर)
23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)
24 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (रावलपिंडी)
25 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (रावलपिंडी)
26 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड (लाहौर)
27 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (रावलपिंडी)
28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (लाहौर)
1 मार्च: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (कराची)
2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत (दुबई)
4 मार्च: सेमीफाइनल-1 (दुबई)
5 मार्च: सेमीफाइनल-2 (लाहौर)
9 मार्च: फाइनल (लाहौर, भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में)
10 मार्च: रिजर्व डे
इसे भी पढ़ें- बुमराह ने ICC मेन्स टेस्ट Cricketer of the Year बनने पर कहा- पहचान मिलना खास पल
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

