Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है. ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह दोनों नेताओं के बीच पहली बातचीत है.

Donald Trump

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है. ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह दोनों नेताओं के बीच पहली बातचीत है.

पीएम मोदी ने सोमवार शाम को एक्स पर लिखा, ‘अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात कर के बहुत खुशी हुई. उन्हें उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी. हम पारस्परिक रूप से लाभकारी और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम अपने लोगों के कल्याण और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे.’

प्रधानमंत्री ने इससे पहले पिछले साल 7 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के तुरंत बाद ट्रंप से बात की थी. इस दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक शानदार व्यक्ति बताया और कहा कि पूरी दुनिया उनसे प्यार करती है.

20 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी थी. उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को मजबूत करने और दुनिया के बेहतर भविष्य को आकार देने में सहयोग करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर काम करने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की.

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई! मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए उत्सुक हूं. आपको आने वाले सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!”

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी सरकार के निमंत्रण पर 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्रंप को पत्र लेकर आये थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital