Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ ने किया दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP को समर्थन का एलान: इरफान अहमद

समस्त दिल्ली में पसमांदा अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज जो मुस्लिम आबादी का 70 प्रतिशत है पसमांदा पिछड़े समाज के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ (पंजीकृत) ने दिल्ली में भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की.

राष्ट्रवादी संस्था पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ (पंजीकृत) ने मालवीय नगर विधानसभा नई दिल्ली के लोकप्रिय भाजपा उम्मीदवार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  सतीश उपाध्याय और पूरी दिल्ली में भाजपा के उम्मीदवारों को वोट करने की अपील की. समस्त दिल्ली में पसमांदा अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज जो मुस्लिम आबादी का 70 प्रतिशत है पसमांदा पिछड़े समाज के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ (पंजीकृत) ने दिल्ली में भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की.

BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और BJP दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय जी को एक लिखित पत्र सौंपा है, जिससे राजधानी दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बन सके और तेजी से विकास हो सके.

पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है

राष्ट्रवादी संस्था के मुख्य संरक्षक इरफान अहमद ने आगे कहा कि दिल्ली में पिछड़ा मुस्लिम समुदाय जो कि मुस्लिम आबादी का 70% है, उन्हें बीजेपी को वोट देना चाहिए, दिल्ली के मुसलमानों से विशेषकर पिछड़े पसमांदा मुस्लिम समुदाय से विशेष अनुरोध किया है कि सभी को अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवारों को वोट देकर सफल बनाएं.

आज देश सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की शैली पर आगे बढ़ रहा है. इस समय पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और इस सबका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है क्योंकि प्रधानमंत्री के विजन और मिशन को और मजबूत करने की आवश्यकता है. जिससे हमारा देश विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो सके.

11 सालों में केजरीवाल ने दिल्ली को बदहाल कर दिया

पत्रकार वार्ता में राष्ट्रवादी संस्था के मुख्य संरक्षक इरफान अहमद, राष्ट्रीय अध्यक्ष अहसान अब्बासी के नेतृत्व में मालवीय नगर विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय जी को समर्थन पत्र सौप कर समर्थन देने का एलान किया और दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में पसमांदा मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे.

पिछले 11 सालों से आम आदमी पार्टी केजरीवाल की सरकार है दिल्ली बदहाल और बेहाल है. पिछले 11 सालों में केजरीवाल ने दिल्ली में कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे दिल्ली की जनता को राहत मिली हो. इन सब झूठे वादों को देखते हुए दिल्ली का मुस्लिम पसमांदा समाज जिनकी दिल्ली में 70% आबादी है उसने मन बना लिया है, जो पार्टी  सबका साथ सबका विकास से काम करती है भाजपा की सरकार बनाएंगे.

हमें पीएम मोदी के वादों पर भरोसा है जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा और जिन-जिन राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं वहां हर वर्ग खास कर पसमांदा समाज को भी लाभ मिल रहा है. इस मौके पर दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इकबाल, उपाध्यक्ष हाजी कल्लू खान आदि पसमांदा मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital