दिल्ली हाईकोर्ट ने सनदी लेखाकार के कदाचार की जांच करने एवं दोषी को दंडित करने के लिए राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिग प्राधिकरण (एनएफआरए) की शक्तियों से जुड़े प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. जस्टिस यशवंत वर्मा एवं जस्टिस धम्रेश शर्मा की पीठ ने व्यक्तिगत स्तर पर सनदी लेखाकार (सीए) और लेखा परीक्षा फर्मो जैसे डेलायट हैस्किन्स एंड सेल्स एलएलपी और फेडरेशन ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन की याचिकाओं को खारिज कर दिया.
पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ताओं की चुनौती में कोई दम नहीं है. वैसे पीठ ने याचिकाकर्ताओं को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस और उसके बाद के अंतिम आदेशों को इस आधार पर खारिज कर दिया कि प्रक्रिया में स्पष्ट रूप से तटस्थता और निष्पक्ष मूल्यांकन के गुणों का अभाव था.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


