Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का लखनऊ स्थित पीजीआई में निधन हो गया. सत्येंद्र दास पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे.

satyendra dass

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन.

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का लखनऊ स्थित पीजीआई में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. सत्येंद्र दास पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. ब्रेन स्ट्रोक के बाद सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को पीजीआई में भर्ती कराया गया था, तभी से उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था. महंत सत्येंद्र दास के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है.

अयोध्या में होगा अंतिम संस्कार

महंत सत्येंद्र दास के पार्थिव शरीर को थोड़ी देर में अयोध्या ले जाया जाएगा. वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. महंत सत्येंद्र दास के निधन से संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई है.

पीजीआई का बयान

एसजीपीजीआई ने एक बयान में कहा, ‘सत्येंद्र दास जी को स्ट्रोक हुआ है. उन्हें मधुमेह और उच्च रक्तचाप है और वे फिलहाल न्यूरोलॉजी आईसीयू में भर्ती थे. पीजीआई प्रशासन के अधिकारी PRO ने बताया कि सुबह उन्होंने पीजीआई में अंतिम सांस ली.

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निधन पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा, राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी, प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, आचार्य सत्येंद्र दास जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital