Bharat Express DD Free Dish

Mumbai: आरबीआई का बड़ा एक्शन, इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, पैसे निकालने पर भी लगी पाबंदी, बैंक के बाहर जुटी भारी भीड़

आरबीआई का कहना है कि यह बैंक की आर्थिक स्थिति को देखकर फैसला लिया गया है. ताकि बैंक आगे चलकर डूबे नहीं और लोगों के पैसे सेफ रहे.

RBI

आरबीआई ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक पर लगाया प्रतिबंध.

आरबीआई ने एक सहकारी बैंक की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसपर प्रतिबंध लगा दिया है. बैंक पर प्रतिबंध लगने की सूचना मिलते ही खाताधारक बैंक के बाहर जमा हो गए और अपना पैसा वापस निकालने के लिए हंगामा शुरू कर दिया.

न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक पर बैन

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक पर प्रतिबंध लगाया है. बैंक से पैसे निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. आरबीआई की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद अब कस्टमर अपने खाते से पैसे नहीं निकाल सकेंगे. सूचना मिलते ही मुंबई के अंधेरी स्थित बैंक की विजयनगर ब्रांच पहुंच गए.

बैंक के बाहर लगी भीड़

बैंक के कर्मचारी भीड़ को काबू करने की कोशिश में जुट गए. हालांकि लॉकर में सामान रखने वाले ग्राहकों को बैंक की ओर से कूपन दिया जा रहा है, जिससे वे अपना लॉकर खोल सकें, लेकिन जिन लोगों को पैसे निकालने हैं, उन्हें अब तक कोई भी सुविधा नहीं मिली है, क्योंकि आरबीआई ने खातों से पैसे निकालने पर रोक लगाई है.

आरबीआई ने क्या कहा?

आरबीआई का कहना है कि यह बैंक की आर्थिक स्थिति को देखकर फैसला लिया गया है. ताकि बैंक आगे चलकर डूबे नहीं और लोगों के पैसे सेफ रहे. किसी भी तरह के बैंक में पैसे आने पर कोई रोक टोक नहीं लगाई गई है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के सामने डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, Mumbai Attack के गुनहगार के प्रत्यर्पण को दी मंजूरी, अब लाया जाएगा भारत

बता दें कि न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में पिछले साल मार्च 2024 तक 2436 करोड़ रुपये जमा हुए थे. जमाकर्ताओं को जमा बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का बीमा क्लेम करने का अधिकार है. सभी ग्राहकों को अपना क्लेम बैंक में जमा करने के लिए कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest