Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट! दिन में चुभती धूप, रात में ठंड, अगले 48 घंटे में क्या लाएगा पश्चिमी विक्षोभ?

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है. कुछ दिनों पहले तक कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोग अब दिन में तेज धूप और गर्मी से परेशान हैं.

Weather forcast

सांकेतिक फोटो.

North India Weather: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है. कुछ दिनों पहले तक कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोग अब दिन में तेज धूप और गर्मी से परेशान हैं. धूप इतनी तेज हो रही है कि बाहर निकलना और कुछ दूर चलना भी मुश्किल महसूस हो रहा है. हालांकि दिन में गर्मी बढ़ने के बावजूद रातें अब भी ठंडी बनी हुई हैं.

मौसम में आए इस बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है. लोगों को हर समय शरीर में थकान और सुस्ती महसूस हो रही है. ऐसे में इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

देशभर में तापमान में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में कहीं बढ़ोतरी दर्ज की गई है, तो कहीं गिरावट देखी गई. कुछ स्थानों पर बारिश हुई है, जबकि कुछ इलाकों में घने कोहरे ने लोगों को परेशान किया है.

तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी वाले इलाके

दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, पूर्वी विदर्भ

जहां हो रही है बारिश

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश

कोहरे से प्रभावित इलाके

गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम

तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट वाले इलाके

पूर्वी राजस्थान, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश

जहां सामान्य से 5 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया

जम्मू, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान

जहां सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया

दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, कच्छ क्षेत्र, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके

जहां न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई

कोंकण और गोवा, कर्नाटक, केरल

जहां न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई

पश्चिमी राजस्थान

जहां न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई

उत्तर प्रदेश, मध्य और पूर्वी भारत, तेलंगाना, असम और मेघालय

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 फरवरी से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रह सकता है.

इसके अलावा, 19 और 20 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में मौसम का असर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में 18 फरवरी को भरतपुर, जयपुर और बीकानेर में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर में भी हल्की बारिश की संभावना है.

देश के इन इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना

पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे के इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 21 फरवरी तक घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.

दिल्ली में मौसम का दूसरा सबसे गर्म दिन

दिल्ली में सोमवार को मौसम का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है. इससे पहले, 11 फरवरी को दिल्ली का सबसे गर्म दिन रहा था, जब तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्की धुंध छाने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital