Gail Recruitment 2025: गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे. अभ्यर्थी गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च 2025 है.
इन पदों पर करें अप्लाई
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल)- 21
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन)- 17
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) 14
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) 08
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (बीआईएस) 13
कुल पद- 73
जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- उम्मीदवार के पास निम्नलिखित विषयों में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए:
- केमिकल / पेट्रोकेमिकल / केमिकल टेक्नोलॉजी / पॉलीमर साइंस
- इंस्ट्रूमेंटेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रिकल
- मैकेनिकल / प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल / मैन्युफैक्चरिंग / मैकेनिकल ऑटोमोबाइल
- कंप्यूटर साइंस / आईटी
आयु सीमा
– अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए.
– आयु की गणना 18 मार्च 2025 के अनुसार की जाएगी.
– आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को ₹60,000 – ₹1,80,000/- प्रति माह वेतन मिलेगा.
चयन प्रक्रिया
– उम्मीदवारों का चयन GATE 2024 स्कोर के आधार पर किया जाएगा.
– आवेदन के साथ GATE स्कोर कार्ड और शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है.
आवेदन प्रक्रिया
1. गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com और https://gailonline.com पर जाएं.
2. होम पेज पर “Career” सेक्शन में जाएं.
3. Apply Now” लिंक पर क्लिक करें.
4. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन भरें.
5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
6. आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
ये भी पढ़ें: इस राज्य के बुजुर्गों को मिलती है सबसे ज्यादा पेंशन, जानें क्या है आवेदन का सही तरीका?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





