Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी और स्वास्थ्य विभाग ने नया अभियान शुरू किया है. अब शराब की दुकानों पर डॉक्टरों की टीम बैठकर शराब पीने वालों की सेहत की जांच कर रही है.

mp-sagar-liquor-shops-doctor-health-checkup

शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच

Sagar Liquor News: ‘एमपी अजब है, सबसे गजब है’… मध्य प्रदेश के सागर जिले में आबकारी विभाग का एक ऐसा फैसला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तो की, लेकिन अब शराब की दुकानों पर डॉक्टरों की टीम बैठा दी गई है. यानी अगर कोई शराब खरीदने पहुंचता है, तो पहले डॉक्टर उसकी सेहत की जांच करेंगे और फिर उसे शराब मिलेगी.

इस पूरी कवायद में आबकारी विभाग ने स्वास्थ्य विभाग की मदद ली है. शराब की दुकानों पर डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से शराब पीने वाले लोगों की जांच कर रही है. डॉक्टर उन्हें शराब के सेवन से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में भी बता रहे हैं. विभाग का मकसद लोगों को उनकी सेहत के प्रति जागरूक करना है. यानी अब शराब की दुकान पर दारू लेने से पहले सेहत का हिसाब देना होगा.

जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रशासन का नया प्रयोग

दरअसल, सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद प्रशासन डैमेज कंट्रोल में जुटा है. इसी के तहत आबकारी और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर यह जांच अभियान शुरू किया है. विभाग की ओर से शराब की दुकानों पर डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है, जो शराब पीने वालों की सेहत की जांच कर रही है.

आबकारी विभाग का मानना है कि शराब पीने वाले कई लोग पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे होते हैं. ऐसे में डॉक्टर जांच के दौरान उन्हें उनकी सेहत से जुड़े जोखिमों के बारे में समझा रहे हैं.

डॉक्टर की जांच से रुकेगा शराब का सेवन?

हालांकि, प्रशासन की इस पहल पर सवाल भी उठ रहे हैं. शराब पीने वाले लोग अगर डॉक्टर की जांच के बाद भी शराब खरीदकर पीते हैं, तो इस अभियान का कितना असर होगा? क्या सिर्फ सेहत के नुकसान के बारे में बताने से शराब का सेवन रुक पाएगा? या फिर यह अभियान केवल लोगों को जागरूक करने तक ही सीमित रह जाएगा?

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का आतंकी उजेद उर्फ उबैद मेरठ से गिरफ्तार, सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी का शक

फिलहाल, सागर में शराब की दुकानों पर डॉक्टरों की मौजूदगी ने एक नई बहस छेड़ दी है. सवाल यही है कि शराब खरीदने से पहले डॉक्टर की जांच आखिर शराब पीने की आदत पर कितना असर डाल पाएगी?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism