Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र में ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ जुड़ने से समावेशी विकास मजबूत हुआ है.

Arjun Ram Meghwal At Bharat Mandapam Trade Fair Highlights PM Modi Mantra Sabka Saath Sabka Vikas And Vikas Bhi Virasat Bhi

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र में जब ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ जुड़ा, तो देश के समावेशी विकास को नई दिशा मिली. नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (International Trade Fair) में पहुंचे मेघवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को यह संदेश भी दिया है कि हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए तेज विकास की राह पर आगे बढ़ना है. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है और व्यापार मेले में बने राजस्थान पवेलियन की पूरी थीम इसी सोच पर तैयार की गई है.

कारीगरों, MSME और नई तकनीक का अनूठा संगम

राजस्थान लघु उद्योग निगम के अधिकारियों को पवेलियन की शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई देते हुए मेघवाल ने बताया कि यहां कारीगरों, शिल्पकारों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है और उनकी अच्छी बिक्री भी हो रही है.

पवेलियन में अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) समेत उभरती हुई नई तकनीकों को भी प्रदर्शित किया गया है, जो आने वाले वर्षों में अहम भूमिका निभाएंगी. केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, यहां आने वाले विद्यार्थियों को इन प्रदर्शनियों से सीखने का मौका मिल रहा है और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो रहा है.

महिला उद्यमियों को मिल रहा बड़ा मंच

महिला उद्यमिता का जिक्र करते हुए मेघवाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से देशभर में ‘लखपति दीदी’ की अवधारणा तेजी से उभरी है और महिलाएं लघु निर्माण व उद्यमिता से जुड़ रही हैं.

उन्होंने कहा कि भारत मंडपम का यह व्यापार मेला महिला समूहों को अपने उत्पाद बेचने का बड़ा मंच देता है. हालांकि स्टॉल सीमित होने के कारण मांग के बावजूद सभी को जगह दे पाना कई बार मुश्किल होता है, फिर भी बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने इसमें हिस्सा लिया है.

यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism