Bharat Express DD Free Dish

Delhi CM के दफ्तर से आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाने पर बोले केजरीवाल PM की फोटो लगा लें लेकिन बाबा साहिब की फोटो तो मत हटाइए

AAP ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दफ्तर से आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटा दी गई. अरविंद केजरीवाल ने इस पर आपत्ति जताई और इसे गलत बताया.

REKHA GUPTA ARVIND KEJARIVAL

दिल्ली में विपक्षी आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दफ्तर से संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर हटा दी गई है. पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि यह बीजेपी की दलित विरोधी राजनीति को उजागर करता है.

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, दिल्ली सरकार में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने से पहले उनके कार्यकाल में हर सरकारी दफ्तर में आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें लगी होती थीं. लेकिन जब हम दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने गए, तो हमने देखा कि दोनों की तस्वीरें उनके दफ्तर से हटा दी गई हैं. आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है.

आप ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री के दफ्तर में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महात्मा गांधी की तस्वीरें लगी हैं.

अरविंद केजरीवाल ने जताई आपत्ति

इस बीच, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा, नई बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की तस्वीर हटा कर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगा दी है. यह बिल्कुल गलत है.

केजरीवाल ने कहा, इससे बाबा साहेब के करोड़ों अनुयायियों को चोट पहुंची है. मेरी बीजेपी से अपील है कि वे प्रधानमंत्री की तस्वीर लगा सकते हैं, लेकिन बाबा साहेब की तस्वीर तो बनी रहनी चाहिए.

तस्वीरों को लेकर दिल्ली विधानसभा में हंगामा हुआ. आतिशी ने नए स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि तस्वीरों को हटाना अपमानजनक है, और इस पर आप के विधायक भी विरोध में आ गए. इस पर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह शिष्टाचार संबोधन था, और राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहिए था. उन्होंने आतिशी के व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की.


ये भी पढ़ें: दिल्ली वासियों के लिए आम आदमी पार्टी की MCD सरकार का बड़ा ऐलान- हाउस टैक्स का बकाया होगा माफ!


-भारत एक्सप्रेस

 

Delhi CM के दफ्तर से आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाने पर बोले केजरीवाल PM की फोटो लगा लें लेकिन बाबा साहिब की फोटो तो मत हटाइए



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read