Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘कन्नप्पा’ मूवी का नया टीजर आया, भगवान शिव के रूप में दिखे ये दो सुपरस्‍टार, झूम रहे फैंस!

‘कन्नप्पा’ के नए टीजर में अक्षय कुमार और प्रभास जबरदस्‍त लुक में नजर आए हैं. शानदार एक्शन, सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ टीजर दर्शकों का ध्‍यान खींच रहा है.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

दक्षिण भारतीय अभिनेता और फिल्‍म प्रोड्यूसर विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कन्नप्पा’ का दूसरा टीजर रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. 1 मिनट 24 सेकंड का यह टीजर एक्शन से भरपूर, शानदार सिनेमैटोग्राफी और धांसू बैकग्राउंड म्यूजिक से सजा हुआ है. लेकिन इस टीजर का सबसे खास हिस्सा है अक्षय कुमार और प्रभास का भगवान शिव के रूप में लुक, जिसे देखकर काफी लोग हैरत में पड़ गए.

भगवान शिव के रूप में दिखे अक्षय कुमार और प्रभास

‘कन्नप्पा’ के इस टीजर में अक्षय कुमार और प्रभास दोनों भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं, जहां उनके माथे पर चंदन का लेप है. दोनों का लुक और उनकी मौजूदगी टीजर को और भी प्रभावशाली बना रही है. फिल्म के इस दृश्य ने दर्शकों में उत्साह पैदा कर दिया है, और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. टीजर से ऐसा लग रहा है कि फिल्म में एक्शन और ड्रामा का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा.

सिनेमैटोग्राफी और एक्शन की धूम

इस फिल्म के टीजर में सिनेमैटोग्राफी भी शानदार है, जो दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाने का काम करती है. इसके अलावा, फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच लाने के लिए काफी हैं. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी बेहतरीन तरीके से फिल्म की कहानी और एक्शन को सपोर्ट करता है, जो दर्शकों को और भी ज्यादा रोमांचित करता है.

फिल्म में कौन-कौन से सितारे हैं?

‘कन्नप्पा’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें विष्णु मांचू, मोहन बाबू, प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार, सरत कुमार, काजल अग्रवाल नजर आएंगे. इस फिल्म में कड़ी मेहनत और दमदार अभिनय के साथ एक अद्भुत कहानी देखने को मिलेगी. फिल्म के डायरेक्टर और निर्माता ने फिल्म में पूरी तरह से दर्शकों को एक अलग अनुभव देने की कोशिश की है. फिल्म के रिलीज होने का इंतजार अब और भी ज्यादा बढ़ गया है, खासकर अक्षय कुमार और प्रभास के शानदार लुक के कारण.


ये भी पढ़े : कंगना रनौत और जावेद अख्तर की सालो पुरानी लड़ानी हुई खत्म ,कंगना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा जावेद अख्तर ये बात.


-भारत एक्प्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital