मार्च में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
Banking Holidays: हर महीने की तरह ही मार्च में भी छुट्टियां होने वाली हैं जिस मौके पर बैंक बंद रहने वाले हैं. बैंक त्योहारों पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीख पर बंद रहने वाले हैं. शनिवार और रविवार के अलावा कई दिनों के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं. दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर अन्य शनिवार को बैंकों में अवकाश नहीं रहेगा. हालांकि महीने के हर रविवार को बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आप भी किसी काम से इस महीने में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि बैंक कितने दिन और कब-कब बंद रहेगा. चलिए हम आपको बताते हैं.
मार्च में कुल इतने दिन बैंकों में रहेंगी छुट्टियां
मार्च 2025 में रविवार और दूसरे शनिवार को छोड़कर पूरे भारत में बैंक आठ दिनों तक बंद रहेंगे. ये छुट्टियां 1881 के के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत RBI की छुट्टियों की सूची पर आधारित हैं, जो राज्य और अवसर के अनुसार अलग-अलग होती हैं. इसमे होली, ईद-उल-फितर जैसे प्रमुख त्यौहार और क्षेत्रीय उत्सव शामिल हैं.
कब-कब बैंक रहेंगे बंद?
- 7 मार्च (शुक्रवार): चापचर कुट पर्व के चलते मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे. यह फसल कटाई के बाद मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहार है.
- 13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन और अटुकल पोंगाला के मौके पर उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड और केरल में बैंक बंद रहेंगे.
- 14 मार्च (शुक्रवार): होली (धुलंडी, डोल जात्रा) पर्व के मौके पर त्रिपुरा, तमिलनाडु, मणिपुर, ओडिशा, कर्नाटक, केरल और नागालैंड को छोड़कर अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा.
- 15 मार्च (शनिवार): होली पर्व के मौके पर त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और मणिपुर जैसे राज्यों में इस दिन होली मनाएंगे.
- 22 मार्च (शनिवार): बिहार राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर बिहार में बैंक बंद रहेंगे.
- 27 मार्च (गुरुवार): शब-ए-कद्र के अवसर पर जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे. यह इस्लामी त्योहार है.
- 28 मार्च (शुक्रवार): जुमा-उल-विदा के मौके पर जम्मू और कश्मीर में बैंक अवकाश रहेगा. इस दिन रमजान का अंतिम शुक्रवार है.
- 31 मार्च (सोमवार): ईद-उल-फितर के मौके पर मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा.
पहले से बनाकर रखें योजना
अगर आप मार्च में बैंक जाने वाले हैं तो पहले से ही योजना बनाकर रखनी चाहिए. क्योंकि इनमें से ज्यादा छुट्टियां के दिनों में पड़ती हैं, इसलिए ग्राहकों को अपनी बैंकिंग जरूरतों को उसी हिसाब से प्लान करना चाहिए. जबकि बैंक बंद रहेंगा, नेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी. किसी भी विशेष बंद या बदलाव के लिए स्थानीय बैंक शाखा से जांच करना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
