Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: संभल में होली और जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन मुस्तैद, शाही जामा मस्जिद के बाहर कड़े इंतजाम, जानें, सीओ अनुज चौधरी ने क्या कहा

उत्तर प्रदेश के संभल में जुमे की नमाज और होली के त्योहार के मद्देनजर शाही जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Sambhal News

संभल में सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम.

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल में जुमे की नमाज और होली के त्योहार के मद्देनजर शाही जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. संभल में चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा है और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है.

शहर को जोन और सेक्टर में बांटा गया

एएसपी श्रीश चंद्र ने कहा, “होली के अवसर पर सुरक्षित उत्सव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. सभी सेक्टर और जोन में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.”

ड्रोन से हो रही निगरानी- सीओ

संभल में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सीओ संभल अनुज चौधरी ने कहा, “तीन बड़े ड्रोन से निगरानी की जा रही है और चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है.” होली और रमजान के जुमे की नमाज एक ही दिन पर होने के कारण उत्तर प्रदेश प्रशासन अलर्ट है. संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. संभल में भी प्रशासन हाई अलर्ट पर है.

होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में संभल डीएम राजेंद्र पैंसिया ने कहा था, “संभल में सब कुछ सामान्य है. दोनों पक्षों की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं. हमारी टीम ने सभी स्थानों का भ्रमण कर लिया है. ग्रामवार, थानावार और जनपद स्तर पर शांति समिति की बैठक सभी के साथ संपन्न हुई है. सभी ने विश्वास दिलाया है कि इस बार पर्व मनाने में सभी सहयोग देंगे.”

यह भी पढ़ें- Sambhal: जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई से पहले निरीक्षण के लिए पहुंची ASI की टीम, शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

46 साल कार्तिकेय मंदिर में होली

इससे पहले गुरुवार को संभल में 46 साल बाद कार्तिकेय महादेव मंदिर में होली खेली गई, जिससे भक्तों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल रहा. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital