Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rain On Holi Day! होली के उल्लास के बीच मौसम बदला, दिल्ली-NCR में बारिश की फुहार, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Delhi NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में होली के दिन मौसम ने करवट ली. हल्की बारिश और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई, जिससे गर्मी से राहत मिली और होली के जश्न में ठंडक का अहसास हुआ.

Delhi NCR Rains
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Rain in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में होली के जश्न का माहौल है, इस बीच होली के दिन ही मौसम ने अप्रत्याशित करवट ली है. दिल्‍ली-एनसीआर में तापमान में अचानक गिरावट आई है और अभी हल्की बारिश हो रही है.

यूपी के गाजियाबाद, बिसरख, नोएडा और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई है, जिससे गर्मी की चुभन कम हो गई है और लोग राहत महसूस कर रहे हैं.

मौसम विभाग ने बताया था कि शुक्रवार को दिल्ली-NCR और यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी. आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे होली के रंगों पर असर पड़ सकता है, हालांकि दोपहर को बारिश नहीं हुई. शाम को हुई बूंदा-बांदी लोगों के लिए राहत लेकर आई.

Delhi-Rains-1

गुरुवार शाम मौसम में आया बदलाव

13 मार्च को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला था. गुरुवार शाम को उत्तर प्रदेश के कई जिलों और दिल्ली-NCR में अचानक मौसम बदला. हल्की बारिश और तेज हवा के साथ ओले भी गिरे, जिससे ठंडक का अहसास हुआ. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन बारिश के बाद मौसम में ठंडक आई. इस बदलाव ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी और होली के रंगों के बीच मौसम और भी खुशनुमा हो गया.

पढ़िए: तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात, गांव-कस्बे जलमग्न



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital