Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Stock Market News: 7 दिन की लगातार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 728 अंक फिसला, निफ्टी 181 अंक लुढ़का

7 दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 728 अंक लुढ़का और निफ्टी 181 अंक नीचे. NTPC और जोमैटो के शेयर 2.5% गिरे, जबकि इंडसइंड बैंक में 3.36% की बढ़त देखी गई.

Stock Market

शेयर मार्केट.

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

Stock Market News: शेयर बाजार में लगातार 7 दिनों की तेजी के बाद बुधवार, 26 मार्च को भारी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 728 अंक लुढ़ककर 77,288 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 181 अंक गिरकर 23,486 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में इस गिरावट के कारण निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ.

सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि केवल 4 शेयर ही बढ़त के साथ बंद हुए. इंडसइंड बैंक 3.36% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा, जबकि NTPC और जोमैटो के शेयर 2.5% तक गिर गए. NSE के 50 शेयरों में से 40 में गिरावट और सिर्फ 10 में बढ़त दर्ज की गई.

ग्लोबल मार्केट का हाल

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो जापान का निक्केई 0.65% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.60% चढ़ा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.038% गिर गया. 25 मार्च को अमेरिकी बाजारों में भी मिलाजुला असर देखने को मिला. डाओ जोंस 42,587 पर लगभग स्थिर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक में 0.46% और S&P 500 में 0.16% की तेजी रही.

निवेशकों की खरीद-फरोख्त के आंकड़ों पर नजर डालें तो 25 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,371.57 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,768.87 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. इससे पता चलता है कि बाजार में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है.

मंगलवार को लगातार 7वें दिन बढ़ा था सेंसेक्स

मंगलवार, 25 मार्च को सेंसेक्स लगातार 7वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था. यह 32 अंकों की मामूली तेजी के साथ 78,017 के स्तर पर पहुंचा था, जबकि निफ्टी 10 अंक चढ़कर 23,668 के स्तर पर बंद हुआ था. उस दिन सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में बढ़त और 20 में गिरावट दर्ज की गई थी. अल्ट्राटेक सिमेंट, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस में बढ़त रही, जबकि जोमैटो, इंडसइंड बैंक और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट देखी गई.

निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट आई थी. वहीं, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, मेटल, फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर में लगभग 2% की गिरावट दर्ज की गई थी. इससे साफ होता है कि बाजार में अस्थिरता बनी हुई है और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital