Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर का बिगड़ा मिजाज, करने लगे लिपलॉक, जनता हुई पानी-पानी

Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर यात्री हैरान हैं, वहीं यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं.

train-liplock-video-youth-transgender-viral

चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक

Train Kissing Video: त्योहारों के दौरान ट्रेनों में सफर करना कई बार यादगार होने के साथ-साथ हैरान करने वाला भी हो जाता है. खासकर दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. इस दौरान सीट को लेकर बहस से लेकर यात्रियों के बीच मजेदार बातचीत तक, कई तरह के नजारे देखने को मिलते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेन के सफर से जुड़ा एक वीडियो चर्चा में है. इसमें एक युवक और ट्रांसजेंडर के बीच किसिंग का सीन दिखाई दे रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक ट्रेन के भीतर भीड़ के बीच खड़ा नजर आता है. इसी दौरान एक ट्रांसजेंडर उसके पास पहुंचती है. दोनों के बीच कुछ बातचीत होती है. इसके बाद युवक उन्हें कुछ पैसे देता दिखाई देता है. वीडियो में आगे दोनों के बीच किसिंग का सीन नजर आता है.

ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच किसिंग

ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ यूजर्स ने इसे देखकर हैरानी जताई है, जबकि कुछ का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह की गतिविधियों से दूसरे यात्रियों को असहजता हो सकती है.

वहीं, कुछ यूजर्स ने वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि किसी की निजी गतिविधि को रिकॉर्ड करके इस तरह वायरल करना सही नहीं है.

कमेंट सेक्शन में भी दिखी हैरानी

वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने इसे एआई से बनाया गया वीडियो बताया है. वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि सफर के दौरान लोगों को दूसरे यात्रियों का भी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि ऐसी गतिविधियों से वे असहज हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सीमा पर तल्खी के बीच भारत का मास्टरस्ट्रोक! पाकिस्तानी मंत्री को निमंत्रण भेजकर बढ़ाई शहबाज सरकार की धड़कनें

एक अन्य यूजर ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजकल ट्रेन में सफर करते हुए कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. हालांकि, सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों और वीडियो की वास्तविकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital